पंजाब विधानसभा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

by
चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं अन्य दिवंगत हस्तियों श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री समेत सभी गणमान्य लोगों का निधन पंजाब विधानसभा के पिछले सत्र के समापन के बाद हुआ था।
पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र की शुरुआत में सदन ने देश में आर्थिक सुधारों के शिल्पकार रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। सिंह का 92 वर्ष की उम्र में बीते 26 दिसंबर को निधन हो गया था।
विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने अध्यक्ष से पूर्व प्रधानमंत्री को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की सिफारिश करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाने का अनुरोध किया।  सदन ने लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी, पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद धर्मपाल सभरवाल, पूर्व मंत्री अजायब सिंह मुखमेलपुरा, पूर्व राज्यसभा सदस्य एच एस हंसपाल, पूर्व विधायक जोगिंदर पाल जैन, सुखविंदर सिंह बुट्टर एवं भाग सिंह को भी श्रद्धांजलि दी।
सदन में स्वतंत्रता सेनानी करनैल सिंह, कीकर सिंह, केहर सिंह और कलाकार जरनैल सिंह को भी याद किया गया। दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया। पंजाब विधानसभा का पिछला सत्र सितंबर 2024 में आयोजित किया गया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गांव हियातपुर के पंचायत के रास्ते से चोरी पेड़ काटने के मामले पर डीसी और एसएसपी संज्ञान लेकर करवाए एफआईआर दर्ज : निमिषा मेहता

शीध्र एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो चुनाव कमिशन को चौकी इंचार्ज, डीएफओ और बीडीपीओ की शिकायत कर जाएगी गढ़शंकर : गढ़शंकर में पुलिस, पंचायत और वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभुगत से पेड़ों...
article-image
पंजाब

पंजाब के तरनतारन में पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप पर लूट की घटना : CCTV कैमरों में घटनाबकैद

तरनतारन :  हथियारों के बल पर लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब ताजा मामला तरनतारन के सरविंड रोड पर पिस्तौल दिखाकर लूटने का सामने आया है। यहां पर जीएस पेट्रोल पंप...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur to Be Made Dengue-Free,

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /May 18 : The district administration has launched extensive preparations to prevent seasonal diseases such as dengue and chikungunya. Deputy Commissioner Ashika Jain chaired a key district-level meeting at the district administrative...
article-image
पंजाब

A Meeting Was Held With

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 3 :  As per the directions of the National Legal Services Authority, Hon’ble Supreme Court of India, New Delhi, as per the orders of the Hon’ble Member Secretary, Punjab State Legal...
Translate »
error: Content is protected !!