अमृतसर में 40 ट्रैवल एजेंट्स के लाइसेंस रद्द : अमेरिका से डिपोर्ट हुए इंडियंस के केस में पहला एक्शन

by

अमृतसर :  अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचे भारतीय नागरिकों के मामले में पंजाब सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है. अमृतसर प्रशासन ने सोमवार को इस मामले में ट्रैवल एजेंट्स के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। अमृतसर के 40 ट्रैवल एजेंट्स पर शिकंजा कसा गया है और उनके लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं।

लगातार कार्रवाई कर रही पंजाब पुलिस
कुछ दिनों पहले पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने निर्दोष लोगों को ठगने वाले अवैध इमीग्रेशन नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी. यह कार्रवाई उन भारतीय नागरिकों से संबंधित थी, जिन्हें अमेरिका से डिपोर्ट कर अमृतसर भेजा गया था।
पंजाब पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिन्होंने बताया कि कुछ ट्रैवल एजेंटों ने उन्हें अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश दिलाने का झूठा वादा कर ठग लिया. इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कुल 8 एफआईआर दर्ज कीं, जिनमें से 2 एफआईआर जिला पुलिस में और 6 पंजाब पुलिस के एनआरआई मामलों के विंग में दर्ज की गई थीं।
पनामा से दिल्ली पहुंचे 12 भारतीय
अमेरिका से पनामा भेजे गए 12 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विमान रविवार शाम को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा. यह पनामा से वापस लाए जाने वाले भारतीयों का पहला जत्था था. इससे पहले अमेरिका लगभग 332 अवैध अप्रवासी भारतीयों को निर्वासित किया था जो यूएस में अवैध रूप से एंट्री करने की कोशिश कर रहे थे।
ब्रिज का काम कर रहा अमेरिका
बीते दिनों अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पनामा पहुंचे थे, जहां उन्होंने पनामा के राष्ट्रपति से मुलाकात की. दोनों इस बात पर सहमत हुए कि पनामा निर्वासित लोगों के देशों के बीच ब्रिज का काम करेगा और निर्वासितों के उनके देश भेजने का पूरा खर्च अमेरिका उठाएगा. इसके बाद पिछले हफ्ते तीन विमानों से करीब 299 लोगों को पनामा भेजा गया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का एम.कॉम. चौथे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एम.कॉम. चौथे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. कंवर कुलवंत सिंह ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित...
article-image
पंजाब , समाचार

DSP समेत 20 लोग गिरफ्तार : संगरूर जेल में बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़

संगरूर :  पंजाब की संगरूर जेल में पुलिस ने बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जेल में ड्रग्स मिलने के बाद शुरू हुई जांच में अब तक डीएसपी समेत 20 लोग गिरफ्तार किए...
article-image
पंजाब

चोरी के मोटरसाइकिल व एक्टिवा बरामद : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यकित को  चोरी किए मोटरसाइकिल व एक्टिवा समेत ग्रिफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मुताबिक एएसआई रछपाल सिंह ने अपने साथी कर्मचारी राजेश कुमार पुत्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट में नौकरी पाने का मौका, निकलीं 187 भर्तियां, जानें नियम

हिमाचल प्रदेश उहाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के 187 पद भरे जा रहे हैं। जिसके लिए 30 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की गई...
Translate »
error: Content is protected !!