माइनिंग माफिया को लेकर विधानसभा में गर्माया सियासी मामला

by

खनन मंत्री हरजोत बैंस ने पेश किया खनन का रिपोर्ट कार्ड
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के बजट सेशन के दूसरे दिन माइनिंग माफिया पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया गया। आप के विधायक अमन अरोड़ा ने खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस के समक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह की 10 पेज की लिस्ट का मामला उठाया तो मंत्री बैंस ने कहा कि बजट के बाद वह इसके बारे में बताएंगे। हालांकि इस मामले पर विधानसभा में विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा विरोध जताया गया कि यदि सरकार के पास किसी प्रकार की लिस्ट है तो पहले इसे इंटेरोगेट किया जा तथा यह काम कैप्टन अमरिंदर सिंह से शुरू करें। वर्णनीय है कि कुछ दिन पहले भी कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा था कि उनके पास भ्रष्ट मंत्रियों की लिस्ट है और सीएम भगवंत मान मांगेंगे तो वह जरूर देंगे।
इस बीच विधानसभा में खनन मंत्री हरजोत बैंस ने खनन का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए बताया कि बताया कि इस वक्त मार्केट में रेत का रेट औसतन 26 से 28 रुपए और बजरी का 29 से 30 रुपए है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की पॉलिसी के हिसाब से 7 ब्लॉक दिए गए थे, उसमें भी 3 बंद पड़े हैं। इसके बावजूद 16 मार्च से 22 जून 2022 तक 30 करोड़ 8 लाख आमदनी हुई है। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ 277 केस दर्ज किए जा चुके हैं। खनन मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने साढ़े 5 रुपए फुट रेट तो कह दिया लेकिन मिला नहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ज्यूलर ने ही अपने वर्कर के साथ मिलकर रची थी लूट की साजिश : 12 घंटे में लूट की बड़ी वारदात का जिला पुलिस होशियारपुर ने किया पर्दाफाश , सोना व नकदी सहित आरोपियों को किया गिरफ्तार

रामपुर हलेड़ में हुई 295 ग्राम सोना व लाखों की नकदी की थी लूट होशियारपुर, 31 जुलाई:   जिला पुलिस की ओर से बीते दिनों रामपुर हलेड़ (दसूहा) के नजदीक सोना सप्लाई करने वाले एक...
article-image
पंजाब

जेसी डीएवी कॉलेज दसूहा में दाखिला प्रक्रिया शुरू — पहली काउंसलिंग 23 जून 2025 से

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जेसी डीएवी कॉलेज दसूहा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिला प्रक्रिया आरंभ कर दी है। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश महाजन ने प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीव...
article-image
पंजाब

पंजाब में फिर बजा चुनावी बिगुल : अमृतसर, जालंधर, लुधियाना समेत 45 नगर परिषदों का होगा चुनाव

पंचायत और चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के बाद अब नगर निगम और नगर परिषद चुनाव का बिगुल बज गया है।  चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी कर ली है. ऐसे में सर्दी में भी...
Translate »
error: Content is protected !!