पंजाब सरकार ऐतिहासिक स्थानों पर पर्यटन को बढ़ावा देने में नाकाम : खन्ना

by

खाना ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलकर पंजाब में पर्यटन पर की चर्चा
नई दिल्ली ।  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से विशेष मुलाकात की। इस मुलाकात में खन्ना ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से पंजाब में पर्यटन पर चर्चा की। इस मौके खन्ना ने कहा कि पंजाब में कई ऐसे ऐतिहासिक स्थान हैं जो पंजाब के इतिहास को अपने अंदर समेटे हुए हैं। यहाँ गुरुओं, पीरों, पैगम्बरों और संत महात्माओं से सम्बंधित स्थल मौजूद हैं जिन्होंने समाज को समरसता का सन्देश दिया। खन्ना ने कहा कि मौजूदा आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की अनदेखी के चलते यह ऐतिहासिक स्थल खंडित होते जा रहे हैं। खन्ना ने कहा कि इन ऐतिहासिक स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार को गौर करना चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां पंजाब के गौरवशाली इतिहास से अवगत होती रहें। इस मौके गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अगर पंजाब सरकार की और से पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा देने का कोई प्रस्ताव आएगा तो केंद्र सरकार उसपर अवश्य गौर करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अध्यापिकों ने मांगों संबंधी एसडीएम के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा

गढ़शंकर : 3582 अध्यापक यूनियन के आह्वान पर आज 3582 अध्यापक यूनियन व डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के सहयोग से अपनी मांगों के लिए संयुक्त रूप से एसडीएम गढ़शंकर के माध्यम से शिक्षा मंत्री...
article-image
पंजाब

अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक प्रबंध ज़िला मजिस्ट्रेट ने किए सुनिश्चित

अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन के पुख्ता इंतज़ाम, सभी विभागों को जारी हुए निर्देश –       कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार होशियारपुर, 3 जुलाई: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोंटू को मिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के हल्के में तालमेल बिठाने का जिम्मा

एएम नाथ। सोलन : सोलन के कांग्रेस नेता अमित ठाकुर को नयी जिम्मेवारी मिली है। अब वह प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन क्षेत्ररेणुका में पार्टी कार्यकर्ताओं में तालमेल बिठाने का काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विनय...
Translate »
error: Content is protected !!