राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

by

नालागढ़, 16 जनवरी (तारा) : नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बाबा की अध्यक्षता में आज नालागढ़ में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
यह प्रतियोगिता 19 से 23 जनवरी, 2026 तक आयोजित होगी।
विधायक ने कहा कि यह प्रतियोगिता नालागढ़ क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से उभरती हुई खेल प्रतिभाएं भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से न केवल क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय फलक पर स्थापित होती है, बल्कि स्थानीय युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय, तत्परता और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभिन्न राज्यों से आने वाली टीमों, कोच एवं अधिकारियों के लिए ठहरने, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, परिवहन, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं।
बैठक की कार्यवाही का संचालन उपमंडलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र अहलूवालिया द्वारा किया गया।
उन्होंने विधायक को प्रतियोगिता से संबंधित अब तक की गई तैयारियों, विभागवार व्यवस्थाओं तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विधायक हरदीप सिंह बाबा ने तदोपरांत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ प्रतियोगिता व भोजन व्यवस्था के लिए निर्धारित स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायज़ा लिया।
उन्होंने मैदान की स्थिति, दर्शकों के लिए प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, शौचालय, पेयजल तथा साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को समयबद्ध सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने को कहा।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को संपर्क मार्गों के रखरखाव एवं मुरम्मत, विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जल शक्ति विभाग को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, एंबुलेंस एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की उपलब्धता तथा पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर तहसीलदार नालागढ़ हुसन चंद, पुलिस उपाधीक्षक नालागढ़ भीष्म ठाकुर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थेे।।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंदरौली में वाटर स्पोर्ट्स के साथ-साथ एयरो स्पोर्ट्स के लिए कदमताल तेज, कंपनियों ने दी प्रेजेंटेशन

ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में वाटर स्पोर्ट्स के साथ-साथ एयरो स्पोर्ट्स संचालित करने को लेकर कदमताल तेज हो गई है। कुटलैहड़ टूरिज्म डेवेलप्मेंट सोसाइटी (केटीडीएस) के माध्यम से आमंत्रित किए गए एक्सप्रेशन...
हिमाचल प्रदेश

खण्ड युवा स्वयंसेवी को 3,000 मासिक , कार्यालय के कार्य हेतु चयनित स्वयंसेवी को 6,000 रूपये मासिक : जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा दो वर्ष के लिए चयनित किए जाएं युवा स्वयंसेवी

ऊना, 14 जुलाई – जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड से दो वर्ष के कार्यकाल हेतु एक-एक युवा/युवती का चयन युवा स्वयंसेवी के रूप में किया जाएगा। इस बारे जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 91.53 लाख रूपये से बसोली में बनने वाले पीएचसी भवन का किया भूमि पूजन, पीएचसी बसोली बनने से लगभग 10 हजार लोग होंगे लाभान्वित: सत्ती

ऊना 6 अप्रैल: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत बसोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक आपदा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निभाई अहम जिम्मेदारी

एएम नाथ। मंडी ;  प्राकृतिक आपदा की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी महिला एवं बाल विकास विभाग की सराज परियोजना के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अदम्य साहस, सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!