पंजाब सरकार कर रही केवल ड्रामेबाजी : जाखड़

by

चंडीगढ़। पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार ड्रामेबाजी कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इस संबंध में उसने धार्मिक संस्थानों के साथ कोई विचार-विमर्श किया है और विधायकों को अभी तक विधेयक का मसौदा क्यों नहीं दिया गया। राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बेअदबी के खिलाफ लाए जा रहे विशेष विधेयक के लिए बुलाए गए विशेष सत्र पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि ड्रामेबाजी की कड़ी में नया एपिसोड पेश करने के बजाय सरकार कुछ करके दिखाए।

सरकार का रवैया पूरी तरह गैर जिम्मेदाराना

पार्टी के नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ सुनील जाखड़ ने कहा कि सरकार का रवैया पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर गंभीर है और यदि सरकार नेकनीति से कोई कदम उठाती है तो उसका स्वागत करेगी। लेकिन सरकार को ड्रामेबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार की नाकामियों का बोझ इसके ड्रामों के प्रचार से कहीं बड़ा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2015 से अब तक राज्य में बेअदबी से संबंधित 300 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन क्या सरकार बताएगी कि मौजूदा कानून के तहत आरोपियों को जो दो साल की सजा हो सकती है, वह कितने आरोपियों को सजा दिलाने में सफल रही है।

विधेयक के मसौदे बारे किसी को जानकारी नहीं

उन्होंने कहा कि इस विधेयक का मसौदा न तो सार्वजनिक किया गया, न ही विधायकों को दिया गया और न ही धार्मिक संस्थानों से इस संबंध में राय ली गई। उन्होंने यह भी सवाल किया कि धर्म के नाम पर बुराइयां फैलाने वालों पर रोक लगाने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस कानून में यह व्यवस्था भी होनी चाहिए कि यदि कोई नेता शराब पीकर किसी धार्मिक स्थल पर जाता है तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी। इसी तरह, लैंड पूलिंग नीति पर बोलते हुए पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह पहली बार है कि कोई सरकार इतने बड़े पैमाने पर बिना सार्वजनिक जरूरत के जमीन अधिग्रहण कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी का मुख्य संचालक पंजाब के फिरोजपुर से किया गिरफ्तार

एएम नाथ ।  शिमला : शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी व्यापक कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए रोहड़ू के चर्चित चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस...
article-image
पंजाब

ਪਟਿਆਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬਲਬੇੜਾ ਵਿਖੇ ਕਾਰ ‘ਚੋਂ ਹੋਈ 8.25 ਲੱਖ ਦੀ ਲੁੱਟ ਦੀ ਗੁੱਥੀ ਸੁਲਝਾਈ

ਪਟਿਆਲਾ, 22 ਦਸੰਬਰ: ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ. ਪਟਿਆਲਾ ਹਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਅਕਾਲ ਅਕੈਡਮੀ ਬਲਬੇੜਾ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖੜੀ ਸਵੀਫਟ ਕਾਰ ‘ਚੋਂ ਗੱਡੀ ਦਾ ਸ਼ੀਸ਼ਾ ਭੰਨਕੇ ਅੱਠ ਲੱਖ ਪੱਚੀ ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲੁੱਟ ਦੀ...
article-image
पंजाब

फिट बाइकर क्लब करेगा सचदेवा स्टॉक्स वॉकथॉन का आयोजन

छोटे बच्चों के लिए 5 किलोमीटर की साइक्लोथॉन भी होगी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : फिट बाइकर क्लब होशियारपुर 2 नवंबर 2025 को 5 किलोमीटर का सचदेवा स्टॉक्स होशियारपुर वॉकथॉन आयोजित करने जा रहा है, जो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने यूपीआई के बड़े कारोबारी लेन-देन पर शुल्क संबंधी अधिसूचना पर रोक से किया इनकार

नई दिल्ली, 28 सितंबर। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए होने वाले बड़े व्यावसायिक लेन-देन पर शुल्क लगाने के केंद्र सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। शीर्ष अदालत ने...
Translate »
error: Content is protected !!