शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी का मुख्य संचालक पंजाब के फिरोजपुर से किया गिरफ्तार

by

एएम नाथ ।  शिमला : शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी व्यापक कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए रोहड़ू के चर्चित चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस नेटवर्क के मुख्य संचालक को पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

पुलिस के अनुसार रोहड़ू में 2 फरवरी 2026 को दर्ज एफआईआर के तहत मेहंदली पुल के पास पंजाब के दो युवकों जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह को 83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़ा गया था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने सप्लाई चेन में जुड़े चार और लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें आशीष चौहान (24) निवासी खशधार चिड़गांव, नवीन शिट्टा (31) निवासी गोक्सवारी चिड़गांव, दीवान चंद (39) निवासी सुंधा चिड़गांव और विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू (35) निवासी सुंधा भौंडा चिड़गांव शामिल हैं, जिसे पुलिस ने इस नेटवर्क का बड़ा डिस्ट्रीब्यूटर बताया था।

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जशनदीप सिंह के बैंक खातों का विश्लेषण किया। इसमें पिछले चार महीनों में करीब 18 लाख रुपये के लेन-देन का पता चला। विस्तृत वित्तीय जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश की। जांच में सामने आया कि जशनदीप स्थानीय संपर्कों और मुख्य सप्लायर से व्हाट्सएप के जरिए जुड़ा हुआ था, जबकि मुख्य सप्लायर वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल कर रहा था। बैंक लेन-देन और व्हाट्सएप रिकॉर्डके बैकवर्ड विश्लेषण के बाद पुलिस ने इस नेटवर्क के कथित सरगना हरदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी फिरोजपुर शकूर, जिला फिरोजपुर (पंजाब) की पहचान की।शिमला पुलिस की टीम ने फिरोजपुर पुलिस के सहयोग से उसे पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक हरदीप सिंह लवर्चुअल नंबर के जरिए पूरे चिट्टा सप्लाई नेटवर्क को संचालित कर रहा था और जशनदीप सिंह के साथ उसके कई वित्तीय लेन-देन भी सामने आए हैं। हरदीप के बैंक खाते की जांच में पिछले सात महीनों में करीब 28 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि इन लेन-देन में कई अन्य लोगोंकी संलिप्तता भी सामने आई है, जिन्होंने चिट्टा खरीदने के लिए पैसे भेजे थे। संबंधित व्यक्तियों के रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं और उनकी भूमिका की जांच जारी है।

इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है किजांच हर पहलू से आगे बढ़ाई जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी कार्रवाई पहुंच सकती है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि इस वर्ष अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 56 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 111 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. हरमिंदर सिंह बख्शी को पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के वॉइस चेयरमैन नियुक्त

होशियारपुर, 1 दिसंबर : मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने डाॅ. हरमिंदर सिंह बख्शी को पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड का वॉइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। लोक सभा हलका होशियारपुर प्रभारी...
article-image
पंजाब

देश में नफरत फैला कर संप्रदायक्त ताकतों खिलाफ रोष मार्च कर मनाया मजदूर दिवस

चार श्रम कानून कोड रद्द किए जाएं गढ़शंकर : गढ़शंकर के बंगा चौक में गांधी पार्क में मजदूरों, मुलाजिमों, ग्रामीण डाक्टरों एवं किसानों ने संयुक्त रुप से अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया। केंद्र सरकार द्वारा श्रम...
article-image
पंजाब

माँ अन्नपूर्णा रसोई दसुहा सिर्फ ₹20 में ग़रीबों के लिए भरपेट भोजन, मानवता की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम

होशियारपुर/दसूहा/दलजीत अजनोहा : समाज सेवा और मानवता को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल के रूप में माँ अन्नपूर्णा रसोई दसुआ द्वारा हर दिन ग़रीब और ज़रूरतमंद लोगों को सिर्फ ₹20 में पूरा, पोषणयुक्त और स्वच्छ...
article-image
पंजाब

महिलाएं कितनी सक्षम होगी आग्नेय कोण पर निर्भर : डॉ .भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : इस पुरुष प्रधान समाज में वर्तमान समय में महिलाएं भी पुरुषों के बराबर कार्य कर रही हैं कहीं कहीं तो महिलाएं अग्रणी, आत्मविश्वास से ओतप्रोत पुरुषों को भी पीछे छोड़ देती...
Translate »
error: Content is protected !!