पंजाब सरकार गांवों में हर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाकर लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए वचनबद्ध: सुंदर शाम अरोड़ा

by

– कैबिनेट मंत्री ने गांव डल्लेवाल, ठरोली व चक्क साधु के 101 लाभार्थियों को दिए गैस कनेक्शन
होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि गांवों के लोगों तक हर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के साथ-साथ उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। वे गांव चक्क साधु में पनकैंपा स्कीम के अंतर्गत तीन गांवों डल्लेवाल, ठरोली व चक्क साधु के 101 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन प्रदान करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गैस कनेक्शन मिलने से लाभार्थी परिवारों के घरों में लकड़ी के स्थान पर गैस के माध्यम से घरेलू कामकाज किए जा सकेंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वन विभाग की वुड सेविंग कुकिंग एंपलाइंस स्कीम(पनकैंपा) के अंतर्गत यह कनेक्शन दिए गए हैं, जिससे सिर्फ जंगलों की गैर जरुरी कटाई रुकेगी बल्कि वातावरण को भी दूषित होने से बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जंगलों को बचाने व प्राकृतिक संसाधनों की संभाल को यकीनी बनाने के लिए शुरु की गई पनकैंपा योजना लोगों के बहुत लाभप्रद साबित हो रही है। उन्होंने गांवों की पंचायतों को भरोसा दिया कि जो कोई भी लाभार्थी स्कीम का लाभ लेने से रह गए हैं, उनको भी जल्द गैस कनेक्शन मुहैया करवाए जाएंगे।
सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा इस दौरान गांव वासियों की समस्याएं भी सुनी व जल्द से जल्द समाधान का भरोसा भी दियाला। इस मौके पर वन मंडल अधिकारी अमनीत सिंह, बी.डी.पी.ओ अभय चंद्र, सरपंच हरजिंदर कौर, बाबा बिशन दास, देहाती कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, सरपंच ठरोली सर्बजीत सिंह, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, सरपंच तेजिंदर सिंह, सरपंच जीत लाल, जे.ई संदीप गौतम, मास्टर जय राम, करनैल सिंह, सर्बजीत साबी, मलूक चंद, रक्षा देवी, मंजू बाला, प्रीति, जसविंदर कौर, हरजीत कौर आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साजिश नाकाम टारगेट किलिंग की : जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 5 गुर्गे गिरफ्तार; हथियार भी बरामद

बटाला। पंजाब पुलिस ने अमेरिका आधारित हुसनदीप सिंह की ओर से चलाए जा रहे जग्गू भगवानपुरिया गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम कर दिया है। आरोपितों के...
article-image
पंजाब

सूडानी छात्र की चाकू घोंपकर कर दी हत्या : एक गंभीर रूप से घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार

फ़गवाड़ा । पंजाब के फगवाड़ा में एक निजी विश्वविद्यालय के निकट गुरुवार सुबह हुए हिंसक झगड़े में एक सूडानी छात्र की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई तथा अन्य एक गंभीर रूप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनाली में बादल फटने से आई बाढ़ : पलचान में मची अफरा तफरी, आज भी भारी बारिश का अनुमान

एएम नाथ। मनाली । हिमाचल प्रदेश के मनाली  में आधी रात बादल फटने से अंजनी महादेव नदी व आखरी नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से पलचान, रुआड व कुलंग गांव में अफरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्राह्मण बनकर शादी की, पत्नी से कहा- बुर्का पहनो, जबरदस्ती रोजा रखवाने लगा

इंदौर :   इंदौर शहर के भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल के चेयरमैन समीर मीर के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (लव जिहाद) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। उस पर खुद को ब्राह्मण बोलकर हिंदू महिला से शादी...
Translate »
error: Content is protected !!