पंजाब सीमा पर बसे निवासियों को बिजली-पानी के कनेक्शन दिलाने को तेज़ हुई कवायद

by

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के जिला ऊना प्रवास के निकलने लगे सकारात्मक परिणाम
ऊना, 5 फरवरीः पंजाब राज्य की सीमा पर बसे जिला ऊना के निवासियों की समस्याओं का निवारण करने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज़ कर दी है, जिससे इन परिवारों को उम्मीद की एक किरण दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के निर्देश पर जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करके गए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को जिला प्रशासन ने ऐसे हिमाचलवासियों की सूची तैयार कर भेज दी है, जिनकी भूमि पंजाब के राजस्व रिकॉर्ड में है। जिला ऊना के ऐसे 122 परिवार चिन्हित किए गए हैं, जो हिमाचल के स्थाई निवासी हैं, लेकिन उनकी भूमि पंजाब राज्य में है, जिसकी वजह से उन्हें कृषि के लिए पानी व बिजली के कनेक्शन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा कि बोनाफाइड हिमाचली होने के कारण पंजाब के विभाग इन परिवारों को बिजली व पानी के कनेक्शन नहीं देते, जबकि उनकी कृषि भूमि पंजाब के राजस्व रिकॉर्ड में है, जिसकी वजह से उन्हें हिमाचल प्रदेश की ओर से भी कनेक्शन लेने में समस्या आ रही है। इसी समस्या का स्थाई समाधान निकालने के लिए राजस्व विभाग ने 122 परिवारों का चिन्हित कर लिया है और प्रशासन ने मामला आगामी कार्रवाई के लिए सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
राजस्व विभाग ने जिला ऊना के कुल 122 परिवारों की 1190 कनाल 15 मरले भूमि चिन्हित की है, जो पंजाब के राजस्व रिकॉर्ड हैं, लेकिन इनका मालिकाना हक हिमाचल प्रदेश के स्थाई निवासियों का है। इनमें बीनेवाल के 54 परिवार की 263 कनाल भूमि, मलूकपुर के 28 परिवारों की 376 कनाल 15 मरले भूमि, सनोली के 29 परिवारों की 495 कनाल भूमि तथा माजरा के 11 परिवारों की 56 कनाल भूमि पंजाब के राजस्व रिकॉर्ड में पाई गई है।
पंजाब सरकार से उठाएंगे मामला
इस बारे में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर गंभीरता के साथ इस समस्या का हल निकालने के लिए प्रयासरत हैं। पंजाब में चुनाव उपरांत वहां के मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के साथ इस समस्या को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा और सीमावर्ती परिवारों को राहत दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के निर्देश पर ही ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी हाल ही में समस्या को जानने के लिए जिला ऊना के प्रवास पर आए थे, जिसके सकारात्मक परिणाम निकलकर आएंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि जय राम ठाकुर सरकार इस समस्या का समाधान निकालकर लोगों को राहत प्रदान करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच करेगी NIA : केंद्रीय गृह मंत्रालय हत्याकांड से जुड़ी पूरी जांच रिपोर्ट की तलब

वरिंदर प्रताप सिंह । नई दिल्ली: नंगल में विश्व हिंदू परिषद नेता विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस हत्याकांड से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*आशीष बुटेल ने किया पालमपुर अस्पताल में फिजियोथैरेपी यूनिट का शुभारंभ : घुग्घर टांडा में बास्केटबॉल मैदान नवीनीकरण का लोकार्पण और सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास*

एएम नाथ।  पालमपुर, 29 सितंबर :  विधायक पालमपुर आशीष बुटेल ने आज सिविल अस्पताल पालमपुर में फिजियोथैरेपी यूनिट का विधिवत्त शुभारंभ किया।  इस दौरान विधायक ने धौलाधार रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सीरज कटोच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रोवर यूनियन कुड्डू ने शिक्षा मंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया 05 लाख का चेक

शिमला 05 दिसंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को आज खड़ापत्थर प्रवास के दौरान ग्रोवर यूनियन कुड्डू के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 05 लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध मार्च निकालने का लिया फैसला : राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध मार्च निकालने का फैसला लिया है. यह विरोध मार्च मंगलवार (24 दिसंबर) को होगा और इसके जरिए गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा...
Translate »
error: Content is protected !!