भाजपा के 9 विधायकों ने नोटिस का उत्तर दिया : भाजपा के 9 विधायकों को अवमानना का नोटिस विधानसभा की प्रिविलेज कमेटी द्वारा दिया गया था

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सदन की अवमानना और आसन का अपमान करने के मामले में सोमवार को भाजपा के 9 विधायकों ने नोटिस का उत्तर दिया। आज दोपहर बाद सभी भाजपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की मौजूदगी में विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा को नोटिस का जवाब सौंपा।

जानकारी के मुताबिक विधानसभा सचिव भाजपा विधायकों के इस जवाब की प्रति विधानसभा की अवमानना कमेटी को सौंपेंगे। इस कमेटी के सभापति विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार हैं।
विधानसभा नियमों के अनुसार अब अवमानना कमेटी के सभापति भाजपा के सभी 9 विधायकों को अपना पक्ष रखने के लिए व्यक्तिगत तौर पर बुलाएंगे। इसके बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार कर विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर विधानसभा सदन अपना फैसला सुनाएगा।
गौरतलब है कि बजट सत्र के दौरान भाजपा नेता सतपाल सत्ती और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार सहित नौ भाजपा विधायकों को कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी की शिकायत पर अवमानना नोटिस दिए गए थे।
विधानसभा में नोटिस का उत्तर सौंपने के बाद परिसर में मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि सभी भाजपा विधायकों ने अवमानना नोटिस का विस्तारपूर्वक उत्तर दे दिया है। उन्होंने नोटिस के उत्तर में दी गई जानकारी सार्वजनिक करने से इंकार किया। उन्होंने इतना जरूर कहा कि सभी विधायक विधानसभा अध्यक्ष के आसन का सम्मान करते हैं और इस मामले में कुछ भी कहना नहीं चाहते हैं।
विधानसभा सचिव के समक्ष पेश होने से पहले विधानसभा परिसर में विपक्षी लाउंज में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की भाजपा विधायक दल के साथ बैठक हुई। उसके बाद नौ भाजपा विधायक नोटिस का उत्तर देने के लिए सचिव के पास पहुंचे, जहां पर विधानसभा अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

प्रिविलेज कमेटी ने दिया है नोटिस :    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने संपर्क करने पर कहा कि भाजपा के 9 विधायकों को अवमानना का नोटिस विधानसभा की प्रिविलेज कमेटी द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज उनकी मौजूदगी में भाजपा विधायकों ने विधानसभा सचिव को नोटिस का जवाब सौंपा। उन्होंने कहा कि अब प्रिविलेज कमेटी विधानसभा के नियमों के तहत आगे की कार्यवाही कर अपनी रिपोर्ट सदन को सौंपेगी जिस पर अंतिम फैसला होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन थीं कमल कौर? जिसका कार में मिला शव, मर्डर केस दर्ज- जानें कौन थीं कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी?

पंजाब के बठिंडा की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की डेड बॉडी मिली है। रहस्यमयी मौत के बाद उनका शव एक कार की पिछली सीट पर संदिग्ध हालत में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लठियाणी में पर्यटन के लिए सुविधाएं जुटाने को वीरेंद्र कंवर ने डीसी के साथ किया निरीक्षण

लठियाणी-मंदली पुल की डीपीआर तैयार, स्वीकृति के लिए केंद्र को भेजी ऊना- लठियाणी मंदली पुल की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है, जिसे केंद्र सरकार को स्वीकृत के लिए भेज दिया गया है। यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बठिंडा हत्याकांड में नया मोड़ : गोली लगने से पहले दोनों में हुई थी लड़ाई- एक ही स्कूल में पढ़ चुके हैं मृतक युवक-युवती

बठिंडा : बीती शनिवार को शहर के परसराम नगर गली नंबर 29 निवासी कशिश नामक युवती की गोली मारकर बाद में खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने के मामले में थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकतंत्र के महापर्व में 201283 महिला मतदाता निभाएंगी भागीदारी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला चंबा में कुल 201283 महिलाएं मतदाता सूची में शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!