भर्ती परीक्षाओं के रिज़ल्ट न जारी करने पर बोले नेता प्रतिपक्ष : साल भर  से एक-दो हफ़्ते का समय माँग रहे हैं मुख्यमंत्री, एक साल हो गये कब जारी होंगे रुके हुए रिजल्ट : जयराम ठाकुर

by
शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को बने एक साल से ज़्यादा का समय हो गया है लेकिन सरकार ने भर्ती परीक्षा के परिणामों को रोक कर रखा है। युवाओं को रोज़गार देने के नाम पर उन्हें सिर्फ़ कोरा आश्वासन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री एक साल से युवाओं को हफ़्ते दो हफ़्ते में रिजल्ट जारी करने की बात कर रहे हैं। विधान सभा में भी जल्दी से जल्दी रिजल्ट जारी करने का दावा किया जा चुका है। ऐसे में युवा भी सरकार से पूछ रहे हैं कि वह समय कब आएगा। सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री ने बड़े-बड़े दावे किए लेकिन नतीजा शून्य है। आज युवा भटकने के किए मजबूर हैं। इस ऑफिस से उस ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं। सरकार सिर्फ़ ज़ुबानी जमा खर्च से काम चलाना चाह रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पुरानी भर्तियों के परिणाम निकालने साथ-साथ सरकार अपने चुनावी वादे को भी पूरा करे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन नौकरियां देने की बजाय सरकार ने हिमाचल के युवाओं को नौकरी देने वाले संस्थान कर्मचारी चयन आयोग को ही बंद कर दिया। एक साल हो गया लेकिन कर्मचारी चयन संस्थान को फिर से क्रियाशील नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने तय कर लिया है कि किसी को भी नौकरी नहीं देनी है इसलिए नौकरी देने वाले संस्थाओं की आवश्यकता ही नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कई पोस्ट कोड पर भर्ती की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, सिर्फ़ परीक्षा परिणाम जारी करना बाक़ी है। उन्होंने कहा कि  सरकार भर्तियों में घोटाले के आरोप लगा रही है लेकिन जाँच में तेज़ी नहीं ला रही है। एक साल का समय हो गया और अभी तक जांच पूरी नहीं हो पा रही हैक्योंकि सरकार की मंशा युवाओं को नौकरी देने की है ही नहीं। जयराम ठाकुर ने कहा कि अब इधर उधर की बात नहीं जल्दी से जल्दी रुकी हुई भर्तियों के लिए सरकार कोई ठोस रास्ता निकाले, जिससे हमारे प्रदेश के युवाओं को रोज़गार मिले।
पावंटा साहिब और ज़ुब्बल में हुए सड़क हादसे पर जताया शोक :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सिरमौर के पावंटा साहिब और शिमला के ज़ुब्बल में हुए सड़क हादेसे पर दुःख जताते हुए सभी मृतकों की आत्मा को शांति और अपने श्री चरणों में स्थान देने, दुःख की घड़ी में परिजनों को सहनशीलता तथा सभी घायलों को अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 वीजा कंसल्टेंट कंपनियों के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज : फर्जी दस्तावेजों के मामले में अमेरिकी एम्बेस्सी ने दर्ज की शिकायत

लुधियाना: लुधियाना पुलिस ने अमेरिकी दूतावास से शिकायत मिलने के बाद 7 वीजा कंसल्टेंट कंपनियों के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमेरिकी दूतावास ने पुलिस को शिकायत की थी कि ये कंसल्टेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिला नया विस्तार : छात्रावास और आवासीय क्वार्टरों का किया लोकार्पण

विद्यार्थियों और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर सुविधाएं, मुख्यमंत्री ने गिनाईं नई स्वास्थ्य परियोजनाएं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम, छात्रावास व आवासीय भवनों से मजबूत होगा संस्थान एएम नाथ। चम्बा :  प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले की पांचों सीटों पर आ सकते है हैरानीजनक नतीजे : हरोली व कुटलैहड़ सीटों पर पूरे प्रदेश के लोगो की रहेगी नजर

ऊना। प्रदेश में विधानसभा चुनावों में भाग्य आजमाने वाले भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवारों की 8 दिसंबर मतगणना से पहले धड़कनें तेज हो गई है। दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी शांत होकर अब सुबह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ रुपये का बीमा लाभ शहीद दिलवर खान के परिवार को पंजाब नैशनल बैंक ने किया प्रदान

रोहित भदसाली।  ऊना, 21 अक्तूबर. श्रीनगर में वीरगति प्राप्त शहीद दिलवर खान के परिवार को पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा ‘पीएनबी रक्षक योजना’ के तहत 1 करोड़ रुपये का जीवन बीमा लाभ प्रदान किया...
Translate »
error: Content is protected !!