राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

by

शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के रिज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने महात्मा गांधी की सत्य, अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला जो उनके जीवन के सिद्धांतों की आधारशिला बने। राज्यपाल ने उनकी सत्यनिष्ठा, सादगी और भारतीय परंपराओं के साथ गहरे जुड़ाव की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के स्वदेशी, स्वराज, आत्मनिर्भरता और स्वच्छता के सिद्धांत हम सभी को प्रेरित करते हैं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में गांधी जी की अहिंसा के प्रति गहरी निष्ठा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार गांधी जी के नेतृत्व और अहिंसा के प्रति समर्पण ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश को वर्षों की गुलामी से मुक्त किया। उन्होंने सभी लोगों को गांधी के आदर्शों से प्रेरणा लेने और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में अपने जीवन में शामिल करने का आह्वान किया।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
इसके उपरांत राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सीटीओ चौक में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्यपाल ने कहा कि शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर देश को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी अखण्डता, मानवता और सादगी के पक्षधर थे जिस कारण वे सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश में अनाज की कमी थी तब शास्त्री जी ने लोगों को आत्मनिर्भरता के प्रति प्रेरित करने के लिए जय जवान जय किसान का नारा दिया था। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी सादगी का उत्कृष्ट उदाहरण थे जिन्होंने देश को कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया।
इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा देश भक्ति गीत और भजन प्रस्तुत किए गए।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंदर चौहान, उप महापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, उपायुक्त, शिमला आदित्य नेगी, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क राजीव शर्मा, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेन्द्र कुमार अत्री व बालिका आश्रम टूटीकंडी के छात्र और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: 8298 मतदाता करेंगे 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला,प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित

एएम नाथ। नूरपुर, 06 मई। स्थानीय नगर निकाय चुनाव के तहत 17 मई को होने वाले मतदान में नूरपुर नगर परिषद के 9 वार्डों के कुल 8298 मतदाता 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ नगर निगम पार्षद प्रेमलता की ने कहा बीजेपी प्रधान जतिंदर मल्होत्रा दुआरा सिख समुदाय के विरुद्ध दिया आपत्तिजनक बयान निंदनीय

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन : पार्षद प्रेमलता ने चंडीगढ़ भाजपा के प्रधान जतिंदर पाल मल्होत्रा द्वारा सिख समुदाय के विरुद्ध दिए गए आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेलों से बढ़ता है समाज में समरसता व सौहार्द, इन्हें सहेज कर रखना हम सब का नैतिक कर्तव्य – डाॅ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और इन्हें सहेज कर रखना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण 29 फरवरी तक – DC राघव शर्मा

ऊना, 2 जनवरी – शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के हेतू निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है जोकि 29 फरवरी तक चलेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!