पंजाब हिमाचल सीमा पर निहंग सिखों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका : चालकों की इच्छा अनुसार पैसे लिए जा रहे थे और जिन्होंने ने मना किया उन्हें ऐसे ही जाने दिया गया

by

बिलासपुर :  हिमाचल सरकार की ओर से सीमाओं पर लगाए गए एंट्री टैक्स के विरोध में चल रहा गतिरोध अब उग्र रूप धारण करने लगा है। लंबे समय से चल रहे संघर्ष का कोई ठोस नतीजा न निकलता देख, शिरोमणि जरनैल साहिबजादा बाबा जुझार सिंह निहंग सिंह खालसा दल ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। दल की ओर से बुधवार को गरामोड़ा में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत समानांतर ‘खालसा एंट्री टैक्स नाका’ स्थापित कर दिया गया और हिमाचल प्रदेश नंबर वाली गाड़ियों को रोककर उनसे टोल टैक्स की वसूली भी शुरू कर दी गई। वाहन चालकों से 100 से 500 रुपये तक वसूलने की बात कही गई थी, लेकिन मौके पर वाहन चालकों की इच्छा अनुसार पैसे लिए जा रहे हैं। इस बीच कई लोगों ने इस टैक्स का विरोध किया तो उससे किसी तरह की बहस नहीं की गई, उसे जाने दिया गया।

निहंग सिंह संगठनों ने पहले ही बुधवार से पंजाब में हिमाचल से आने वाले वाहनों से खालसा टैक्स वसूलने की घोषणा की थी। निहंग सिंह संगठन तरना दल के प्रतिनिधि बाबा अच्छर सिंह ने तीन जून को सुबह गरामोड़ा टोल प्लाजा के निकट हिमाचल प्रदेश से पंजाब में प्रवेश करने वाले वाहनों से खालसा टैक्स वसूलना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि इस टैक्स से एकत्र होने वाली राशि का उपयोग सरबत के भले और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कदम हिमाचल सरकार को नींद से जगाने के लिए उठाया जा रहा है। जब तक हिमाचल सरकार प्रवेश शुल्क को पूरी तरह वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।जत्थेबंदियों ने चेतावनी दी है कि यदि पंजाब सरकार ने इस मुद्दे पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उधर, सीमा क्षेत्र में नाकाबंदी और टैक्स वसूली के कारण लोगों में दहशत का माहौल है।

“हमने हिमाचल सरकार को पंजाब की गाड़ियों पर लगाए गए नाजायज टैक्स को हटाने के लिए लंबा समय दिया था। हमारी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही इस संघर्ष का कोई नतीजा निकला। मजबूरन आज हमने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत यहां खालसा एंट्री टैक्स नाका लगाया है। जब तक हिमाचल सरकार पंजाब के वाहनों से वसूली बंद नहीं करती, तब तक हिमाचल के वाहनों से भी यहां इसी तरह टैक्स वसूला जाएगा।

हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल के लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पंजाब-हिमाचल सीमा पर कथित तौर पर वसूली का मामला पंजाब सरकार से उठाया जाएगा। शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में नेगी ने पंजाब-हिमाचल सीमा पर कथित तौर पर वसूले जा रहे “खालसा टैक्स नाका” पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि  यह पूरा मामला भाजपा का किया धरा है और भाजपा के लोग कांग्रेस सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की जा रहीं हैं।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी विश्वविद्यालय में स्थानीय प्रशासन द्वारा नशा दुरुपयोग एवं साइबर अपराध पर सेमिनार आयोजित

बीबीएन, 26 फरवरी (तारा) : बद्दी विश्वविद्यालय परिसर में स्थानीय प्रशासन एवं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में नशा दुरुपयोग एवं साइबर अपराध विषय पर एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब

स्वास्थ्य मंत्री ने सरकारी और निजी चिकित्सा संस्थानों को विदेशी चिकित्सा स्नातकों को इंटर्नशिप आवंटित करने का दिया निर्देश

चंडीगढ़ : विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स (एफएमजी) के भविष्य की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री...
article-image
पंजाब

बाबू लक्षमण दास की आत्मिक शांति के लिए रखे का पाठ का भेग डाला : धार्मिक, राजनीतिक व समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रत्रासुमन किए भेंट

गढ़शंकर। बाबू लक्षमण दास के आत्मिक शांति के लिए रखे पाठ का भोग आज स्थनीय विशवकर्मा मंदिर के कंप्लैकस में डाला गया और अरदास की गई। इस दौरान बाबू लक्षमण दास को बिभिन्न राजनीतिक,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता धाकड़ की धारदार हथियार से हत्या : महिला के साथ वायरल हुआ था वीडियो, अवैध संबंध के मामले में जांच कर रही पुलिस

मंदसौर :  भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ की हत्या के मामले को लेकर पुलिस विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है, जिसमें 7 सदस्य...
Translate »
error: Content is protected !!