पंप मालिक ने मार दी गोली : पेट्रोल लेने हड़ताल के बीच पहुंचा युवक, रेट को लेकर होने लगी बहस होने पर

by

फरीदकोट  :  फरीदकोट में पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए कतार लगी थी। इसी बीच फरीदकोट के एक गांव औलख में तेल भरवाने आए युवक से पेट्रोल पंप के मालिक की कहासुनी हो गई।इस दौरान पंप के मालिक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर कर दिया।  इससे गोली युवक के पैर में लग गई और वह घायल हो गया. युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

                  जानकारी के अनुसार, यह घटना कल देर रात की है। पेट्रोल पंप पर तेल लेने वालों की लंबी कतार लगी थी। इस दौरान गांव औलख में फरीद किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंचे एक युवक की पेट्रोल पंप मालिक से तेल के रेट को लेकर बहस हो गई। इसके चलते विवाद के बीच पंप मालिक ने युवक पर फायर कर दिया। इससे गोली युवक के पैर में लग गई और वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए फरीदकोट के जीजीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक के परिजनों ने कहा कि उन्हें कल गेहूं में छिड़काव करना था, इसलिए तेल की जरूरत थी. बेटा औलख गांव के पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने पहुंचा था. वहां पेट्रोल के रेट को लेकर पंप कर्मियों से बहस हो गई. इस दौरान पंप मालिक ने बेटे को गोली मार दी. पंप मालिक ने करीब 5 गोलियां चलाईं. इस दौरान बेटे अमरेंद्र सिंह के पैर में गोली लग गई।   पीड़ित युवक के परिजनों ने कहा कि गोली लगने के बाद अमरेंद्र घायल होकर गिर गया। इसके बाद उसे सिर पर पाइप और पिस्तौल की बट से वार भी किया गया. बेटे को जान से मारने की कोशिश करने वाले पंप मालिक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. हमें न्याय चाहिए।

                            जांच अधिकारी हरदेव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव औलख के पेट्रोल पंप पर गोली चली है। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पास के गांव घानीवाला के एक युवक अमरेंद्र सिंह के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए फरीदकोट के जीजीएस मेडिकल में भर्ती कराया गया.।घायल युवक का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहली जांच में यही सामने आ रहा है कि गोली चलने का कारण तेल भरवाने को लेकर रेट ज्यादा मांगने बहस हुई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा नेत्री निमिशा मेहता ने पिपली वाला के नौजवानों के साथ छोटे बच्चों को वालीबाल स्पोट्र्स किटे की वितरित

गढ़शंकर :  मैं सदैव युवाओं को सही दिशा की तरफ ले जाने हेतु तत्पर रहती हूं। यह बात भाजपा नेता मैडम निमिशा मेहता ने पिपलीवाला में स्पोट्र्स किट वितरित करते समय कही। मैडम निमिशा...
article-image
पंजाब

मोहाली स्थित एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक की समस्या का होगा पक्का हल: मनीष तिवारी

700 करोड़ रुपए की लागत से पूरा होगा प्रोजेक्ट मोहाली : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी की कोशिशों से अब मोहाली स्थित एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक की समस्या...
article-image
पंजाब

गोलियां जोन पर गिणती पूरी होने के बावजूद देर रात तक नतीजे घोषित न करने पर गुस्साए कांग्रेसियों द्वारा प्रदर्शन करने के बाद किया गया नतीजा घोषित

गढ़शंकर : कल शाम को गढ़शंकर पंचायत समिति की गोलियां जोन पर गिणती पूरी होने के बावजूद देर रात तक नतीजे घोषित न करने पर गुस्साए कांग्रेसियों ने काउंटिंग सेंटर खालसा कालेज के परिसर...
Translate »
error: Content is protected !!