मोहाली स्थित एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक की समस्या का होगा पक्का हल: मनीष तिवारी

by

700 करोड़ रुपए की लागत से पूरा होगा प्रोजेक्ट
मोहाली : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी की कोशिशों से अब मोहाली स्थित एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक की समस्या का पक्का कल मिल जाएगा। जिस ग्रीनफील्ड रोड से दिल्ली साइड से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के हिस्से की तरफ जाने वाली ट्रैफिक को अब वैकल्पिक रूट मुहैया होगा।
गौरतलब है कि मनीष तिवारी ने यह मुद्दा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास उठाया था और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा करीब 700 करोड़ रुपए की लागत से इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा, जो 32 किलोमीटर लंबा रोड एयरपोर्ट रोड के निकट आईटी जंक्शन से शुरू होकर कुराली-चंडीगढ़ रोड पर जाकर मिलेगा। इस प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
सांसद तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और इससे पहले खरड़ फ्लाईओवर के शुरू होने से यहां लगने वाला कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम कम हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भ्रष्ट तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों पर जल्द सख्त कार्रवाई कर सकती पंजाब सरकार : विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक ने मुख्य सचिव को इसकी एक सूची सौंप दी, एजेंटों के माध्यम से चल रही रिश्वतखोरी

चंडीगढ़ : विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक ने मुख्य सचिव को इसकी एक सूची सौंप दी है। इसके साथ एक रिपोर्ट भी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि भ्रष्टाचार किस तरह से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

68 साल के व्यक्ति के साथ 11 करोड़ की ठगी : शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लूटा

मुंबई : मुंबई के एक 68 साल के व्यक्ति के साथ 11 करोड़ रुपए ठगी हुई है। बुजुर्ग को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लूट गया है। मोटी कमाई का झांसे में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी का शाहनवाज हुसैन के बेटे से निकाह : रिसेप्शन में जुटीं बड़ी राजनीतिक हस्तियां

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, नितिन गडकरी, मनोहर लाल, नायब सिंह सैनी और भूपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता हुए शामिल नई दिल्ली। हरियाणा के जगाधरी से कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां और भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!