पच्छाद को 237 करोड़ की सौगात : सीएम सुक्खू ने छह विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

by

पेयजल व सिंचाई योजनाओं से हजारों लोगों को लाभ, 203.52 करोड़ की छैला-कुमारहट्टी सड़क का भी शिलान्यास

एएम नाथ।  सराहां। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान सराहां में 237.23 करोड़ रुपये की लागत वाली छह विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। इन परियोजनाओं में पेयजल, सिंचाई और सड़क अधोसंरचना से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने पच्छाद तहसील के तहत गिरि नदी से नारग-नोहरा, डिलमन, सरिया, महलोग लाल टीकर, दाड़ो देवरिया द्राबली, सरोल चमेंजी, वासनी और नैनाटिक्कर सहित विभिन्न गांवों के लिए 26.51 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया।

इसके अलावा राजगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत छोग टाली और सानियो दीदग की विभिन्न बस्तियों के लिए 1.57 करोड़ रुपये की पेयजल योजना, शाया-सनोरा पंचायत के धनच चुखरिया और आसपास के गांवों के लिए 1.25 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना तथा जल शक्ति उपमंडल चंदोल के तहत मलोह मशोग और आसपास के गांवों के लिए 1.52 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने पच्छाद तहसील की बणी-बखोली, सुरला-जनोट और साधना-घाट पंचायतों के विभिन्न गांवों के लिए 2.86 करोड़ रुपये की पेयजल आपूर्ति योजना का भी उद्घाटन किया।

203.52 करोड़ की सड़क का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने 203.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-कुमारहट्टी सड़क का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क से क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होगा और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

सेब उत्पादकों को मिलेगा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-कुमारहट्टी सड़क क्षेत्र के सेब उत्पादकों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। बेहतर सड़क सुविधा से बागवान अपने उत्पादों को बगीचों से मंडियों और संग्रहण केंद्रों तक अधिक सुविधाजनक तरीके से पहुंचा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क बेहतर होने से परिवहन में लगने वाला समय कम होगा और पोस्ट हार्वेस्ट नुकसान को घटाने में भी मदद मिलेगी। इससे बागवानी उत्पादों को प्रमुख बाजारों तक पहुंचाने की सुविधा बेहतर होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वैकल्पिक सड़क वाहनों की सुचारू आवाजाही में भी सहायक होगी तथा क्षेत्र के समग्र सड़क नेटवर्क को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि पेयजल, सिंचाई और सड़क जैसी परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत अधोसंरचना मजबूत होने के साथ लोगों को आवश्यक सार्वजनिक सेवाएं बेहतर तरीके

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा की हालत देख पूर्व CM शांता कुमार के निकले आंसू : अब आजाद देश की राजनीति केवल कुर्सी के लिए

एएम नाथ। धर्मशाला :   प्रदेश की राजनीति में बनी परिस्थितियों से भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार आहत हैं। वहीं इस सारे घटनाक्रम पर शांता कुमार ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सवाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘घिन्न आ रही है…’ बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर भड़के मुनव्वर फारूकी

बंग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। गुरुवार को बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को आग लगा दी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी सरकार के बारह साल ऐतिहासिक उपलब्धि : खन्ना

विश्व में बज रहा भारत का डंका : खन्ना होशियारपुर, 11 जून :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि नरेंद्र मोदी बीते 12 लंबे सालों से, यानी 4400 दिनों से, निरंतर तीसरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मित्र मंडल, मंत्रिमंडल पर भारी …मुख्यमंत्री न मंत्रियों की सुनते हैं, न अधिकारी मंत्रियों की : जयराम ठाकुर

मानसून में प्रशासनिक लापरवाही पर घेरा, जयराम ठाकुर ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली...
Translate »
error: Content is protected !!