पटियाला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : संगठित अपराध में शामिल नौ शातिर गिरफ्तार

by

पटियाला :  पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पटियाला पुलिस ने एक संगठित अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया और हत्या, जबरन वसूली तथा टारगेट किलिंग में शामिल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पंजाब डीजीपी की ओर से इसकी जानकारी दी गई और बताया गया कि पटियाला पुलिस ने सफलतापूर्वक एक संगठित अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही हत्या, जबरन वसूली और टारगेट किलिंग में शामिल नौ आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता मिली है।

डीजीपी के मुताबिक, इस दौरान बड़ी संख्या में हथियारों की बरामदगी भी हुई है। पुलिस ने इस दौरान 9 पिस्टल (.32 बोर) और 1 पीएक्स5 पिस्टल (.30 बोर) बरामद की है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी एक सुनियोजित आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा हैं और एक गंभीर अपराध की योजना बना रहे थे। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

डीजीपी ने कहा कि संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने तथा पूरे पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब ने तरनतारन पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और सीमावर्ती इलाके में टारगेटेड फायरिंग की साजिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान दो देसी .32 बोर पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे अपराधियों प्रभ दासवाल और डोनी बल के इशारे पर काम कर रहे थे और सीमावर्ती इलाके के कुछ खास लोगों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। पुलिस थाना तरनतारन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

50% वाला वो फार्मूला : जो हर चुनाव में बीजेपी-एनडीए को देता है बंपर जीत…तेजस्‍वी की श‍िकस्‍त देख ममता-अख‍िलेश भी टेंशन में

बीजेपी को लोग चुनावी मशीन कहते हैं, जो कभी बंद नहीं होती. बात कुछ हद तक सच भी लगती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक लाइन बोलते हैं, और पूरी की पूरी पार्टी उसे पूरा...
पंजाब

शादी करने के नाम पर नाबालिग को बहला फुसलाकर करता रहा दुष्कर्म, शादी करने के लिए कहा तो दी जान से मारने की धमकी , एसएसपी से शिकायत के बाद आरोपी पर मामला दर्ज।

गढ़शंकर – एक तरफ यहां सरकार व समाजसेवी संस्थाएं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है वही समाज मे ऐसे लोग भी है जो अपनी हवस के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंबा में दर्दनाक हादसा : एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, चंडीगढ़ से एक वर्षीय बच्चे का इलाज करवाकर लौट रहा था परिवार

हिमाचल पुलिस जवान समेत पांच की मौत, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने जारी किया कबड्डी कप का पोस्टर

गढ़शंकर। गांव चक्क हाजीपुर में 29 नवंबर को हो रहे दो दिवसीय कबड्‌डी कप का पोस्टर डिप्टी स्पीकर जै किशन सिंह रौड़ी ने जारी किया। इस दौरान गांव की पंचायत, गुरूद्वारा बाबा शहीद सिंघा...
Translate »
error: Content is protected !!