वीरू हत्याकांड : तीन आरोपियों सहित टारगेट किलिंग गैंग के 8 गिरफ्तार : 10 पिस्तौल व कारतूस बरामद

by

पटियाला।संजय कॉलोनी निवासी नाबालिग वीरू सिंह के कत्ल के तीन आरोपितों सहित पटियाला पुलिस ने 9 सदस्य टारगेट किलिंग व रंगदारी गिरोह को पकड़ा है। मृतक के पिता पाली सिंह ने इलाके में अवैध हथियारों को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।

जिसके बाद सीआईए स्टाफ और थाना कोतवाली पटियाला ने ये संयुक्त कार्रवाई की है। डीआईजी कुलदीप चहल और एसएसपी पटियाला आईपीएस वरुण शर्मा ने वीरवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों से कुल 10 पिस्तौल बरामद की गई हैं। इनमें 9 पिस्तौलें .32 बोर की हैं, जबकि एक विदेशी पिस्तौल PX5 (.30 बोर) है। इसके अलावा पुलिस ने 19 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह का सरगना बॉबी मोही, निवासी तफजलपुरा, पटियाला है, जो फिलहाल विदेश में बैठकर गिरोह का संचालन कर रहा था। बॉबी विदेश से अपने साथियों को टारगेट किलिंग, रंगदारी के लिए धमकियां देने और हमले करवाने के निर्देश देता था। फिलहाल बॉबी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपितों में गुरप्रीत दुग्गल निवासी गोपाल कॉलोनी, डिंपल कौशल उर्फ डिंपी, ध्रुव, प्रथम उर्फ चाहत, सचिन गुप्ता, दीपांशु उर्फ दीशू, हुसनप्रीत सिंह उर्फ हुसन और शौकत अली उर्फ करन शामिल हैं।डीआईजी चहल ने बताया कि थाना कोतवाली प्रभारी जसप्रीत काहलो, सीआईए इंचार्ज परदीप बाजवा और एसआई गुरपिंदर चहल की टीम वीरू सिंह हत्याकांड के आरोपितों की तलाश में थी।

इसी दौरान सूचना मिली कि गिरोह डकाला चुंगी इलाके में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। एसपी डी गुरबंस बैंस और डीएसपी सतनाम सिंह की निगरानी में की गई छापेमारी में गिरोह को काबू कर लिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर…..राघव चड्ढा ने किया आप पर पलटवार… लिखा- घायल हूं इसलिए घातक हूं

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी में अंदरूनी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब राघव चड्ढा ने नया वीडियो जारी कर आप के आरोपों पर पलटवार किया है. राघव चड्ढा ने...
article-image
पंजाब

खेलों के महत्व पर जोर दिया; आयोजकों की प्रशंसा की : गांव खटकड़ कलां में अयोजित कबड्डी कप में शामिल हुए सांसद मनीष तिवारी

नवांशहर, 26 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने युवाओं को नशे से दूर करने के लिए खेलों के महत्व पर जोर दिया है, जो हमारे शारीरिक व...
article-image
पंजाब

फसलों को प्रोसेस कर मार्किट में बेचने पर किसान कमा सकते हैं अधिक लाभ: मुख्य कृषि अधिकारी

कृषि विभाग की ओर से पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एंड फूड प्रोसेसिंग विषय पर करवाया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स होशियारपुर : फसली विभिन्नता स्कीम के अंतर्गत मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह के नेतृत्व...
article-image
पंजाब , समाचार

सिलेवस में शामिल करने संबंधी चैयरमेन ने सहमति प्रकट की : तीनों कृषि कानूनों खिलाफ इतिहासिक विजयी किसानी संघर्ष को : डीटीएफ

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा र्बोड के चैयरमेन योगराज के साथ डैमोक्रेटिक टीचर्ज फ्रंट की विशेष मीटिंग विधार्थियों, शिक्षा व अध्यापकों की मागों को लेकर हुई। जिसमें डीटीएफ की और से डीटीएफ के प्रदेशाध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!