पटियाला में कूड़े के ढेर में मिले रॉकेट लॉन्चर : पुलिस ने इलाका किया सील

by

पटियाला : पटियाला में राजपुरा रोड पर एक स्कूल के नजदीक कूडे़ के ढेर से सात आठ रॉकेट लॉन्चर बरामद हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लिया। पुलिस की टीम इन्हें लाहौरी गेट थाने में लेकर गई। सूचना मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया। जांच में सामने आया कि इन शेल्स में कोई विस्फोटक नहीं है। एसएसपी नानक ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने कहा कि आखिर यह बमनुमा चीजें कहां से आई हैं, इसकी जांच की जा रही है?

ट्रैफिक पुलिस को मिली थी सूचना : विस्फोटक सामग्री मिलने के बारे में किसी ने पटियाला की ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज एएसआई अमरजीत सिंह, हवलदार गुरप्यार सिंह और गुरविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। लाहौरी गेट पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरा इलाका सील करवाया। पुलिस ने सभी रॉकेट लॉन्चरों को अपने कब्जे में ले लिया है। एसएसपी नानक सिंह खुद मौके पर पहुंचे। पता चला है कि जांच में इनमें किसी तरह की कोई विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई है। पुलिस ने सेना की टीमों को भी मौके पर बुलाया है।

एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि हमें किसी राहगीर ने बम मिलने की सूचना दी थी। टीम को सात रॉकेट लॉन्चर मिले हैं। बम स्क्वॉड दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। प्राथमिक जांच में उनको कुछ नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने सेना को भी सूचित किया है। उसकी टीमें भी जांच के लिए आ रही हैं। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये बम शेल कितने पुराने हैं? हालांकि ऐसे लग रहा है कि कोई कबाड़िया या अज्ञात शख्स इनको यहां फेंककर चला गया होगा। हमारी टीम सारे एंगलों पर जांच कर रही है। इसके अलावा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज खंगाल रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: – सतविंदर सिंह धालीवाल

 माहिलपुर  (मनजिंदर कुमार पंसरा): -माहिलपुर पुलिस स्टेशन के चीफ एस. एच. ओ सतविंदर सिंह धालीवाल ने कोरोना वायरस और रात के कर्फ्यू के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिन प्रति...
article-image
पंजाब

10 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी का पुलिस ने किया भंडाफोड़ : 3 गिरफ्तार

जालंधर  : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने जाली दस्तावेजों का उपयोग करके लगभग 10 करोड़ मूल्य की 10 एकड़ की कीमती जमीन को धोखाधड़ी से पंजीकृत करने का प्रयास कर रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, इस राज्य में हाई कोर्ट में चपरासी की भर्ती शुरू

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने चपरासी के 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवार 4 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक highcourtchd.gov.in...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा भाजपा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निभाया पडोसी धर्म : खन्ना

पंजाब को बाढ़ त्रासदी में दी 5 करोड़ की सहायता : खन्ना होशियारपुर 3 सितम्बर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हरियाणा भाजपा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जो पंजाब बाढ़...
Translate »
error: Content is protected !!