पट्टा नरयाली नाले पर निर्माणाधीन पुली का कार्य एक वर्ष में नहीं हुआ पूरा

by

पट्टा मेहलोग, 3 जुलाई (तारा) : लोक निर्माण विभाग मंडल कसौली के तहत पट्टा से बनलगी सुबाथू की ओर जाने वाली सड़क पर पट्टा बस सटॉप के नजदीक गांव नरयाली नाले पर निर्माणाधीन पुलिया का कार्य एक साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हुआ है।जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है।
हालांकि विभाग ने पुलिया लगाने से पहले एक वैकल्पिक सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बनाई है।लेकिन पहली ही बरसात में जब नाले से पानी आया तो निर्माणाधीन पुलिया का मलबा और कीचड़ वाला पानी सड़क पर आ गया।
देखते ही देखते पानी ने रौद्र रूप ले लिया व नाले का यह पानी व अन्य कचरा व दल दल वाली मिट्टी के साथ बस स्टैंड पट्टा तक आ गया व साथ लगती दुकानों में घुस गया। जिससे कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर पानी के तेज बहाव से काफी समय तक न केवल वाहनों की आवाजाही बाधित हुई बल्कि सामान्य जन जीवन भी प्रभावित हुआ।
स्थानीय पंचायत बाड़िया के प्रधान बिनोद गुप्ता व ज्योति गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बताया कि पुली निर्माण का यह कार्य पिछले एक साल से चल रहा है। हालांकि यह कार्य बहुत बड़ा नहीं है। लेकिन यह धीमा चल रहा है।जबकि यह कार्य आज तक पूरा होना चाहिए था।उन्होंने निर्माणाधीन पुलिया के धीमे चल रहे कार्य को जल्द पूरा करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह कार्य लंबे समय से धीमी गति से किया जा रहा है।जिस पर विभाग ने कोई भी संज्ञान नहीं लिया है।लोगों ने कहा कि सड़क के साथ पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई जानी जरूरी है व निर्माणाधीन पुलिया के अधूरे कार्य को बरसात शुरू होने से पहले पूरा किया जाए। अधूरे कार्य की वजह से नाले का पानी सड़क में आ गया,जिससे वाहनों की आवाजाही में रुकावट आई। वाहन चालक काफी प्रतीक्षा की बाद जान जोखिम में डाल कर अपने अपने गंतव्यों को निकलते रहे,लेकिन गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय ग्रामीण व्यवसायियों ने विभाग से इस पुलिया का शेष कार्य शीघ्र पूरा करने की गुहार लगाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए व्यय पर्यवेक्षकों का अहम रोल- DC अपूर्व देवगन

मंडी, 29 फरवरी। लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विपाशा सदन मंडी में सहायक व्यय पर्यवेक्षकों तथा व्यय निगरानी टीम के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का आम आदमी पार्टी का कर दिया ऐलान

एएम नाथ : शिमला, 16 मार्च । हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने राज्य की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद वार्डो के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन जारी- DC प्रियंका वर्मा

नाहन, 24  मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि मण्डलायुक्त शिमला द्वारा पारित निर्णयों के अनुरूप सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए जिला सिरमौर के जिला परिषद के वार्डो के परिसीमन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बी.एल. सेंट्रल पब्लिक स्कूल, बद्दी का 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत, निष्ठा शर्मा ने प्रदेश की मेरिट सूची में 11वां स्थान प्राप्त किया

बीबीएन, 5 मई (तारा) : बी.एल. सेंट्रल पब्लिक स्कूल, बद्दी ने इस वर्ष 12वीं कक्षा के परिणामों में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर का परिचय दिया है। विद्यालय के सभी...
Translate »
error: Content is protected !!