पट्टा ब्लॉक में मतदान दल निर्धारित स्थलों के लिए रवाना

by

पट्टा मेहलोग, 24 मई (तारा) :  पट्टा ब्लॉक में पंचायत चुनावों के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से रविवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पट्टा मेहलोग में मतदान दलों का अंतिम पूर्वाभ्यास एवं चुनाव सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया, आवश्यक दिशा-निर्देशों तथा चुनाव सामग्री के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करते हुए मतदान दलों को निर्धारित स्थलों के लिए रवाना किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 55 मतदान दलों को चुनाव ड्यूटी हेतु रवाना किया गया, जिनमें लगभग 220 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए 110 पुलिस कर्मियों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई। प्रथम चरण में 9 पंचायतों के लिए मतदान दलों को आवश्यक चुनाव सामग्री सहित रवाना किया गया।

इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ), सेक्टर अधिकारी, तहसीलदार बद्दी सतिंदर जीत सिंह, नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ सूरत सिंह, नायब तहसीलदार बद्दी जगदीश मोदगिल तथा खंड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मतदान दलों को निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए तथा कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 से अधिक आप नेता और पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल : कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने पहले पार्टी छोड़ चुके नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी में लौटने का आह्वान

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 20 से अधिक आप नेता और पदाधिकारी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता : विद्या नेगी

धर्मशाला में राज्य महिला आयोग की विशेष अदालत आयोजित, 28 में से 15 मामलों की सुनवाई एएम नाथ। धर्मशाला, 11 फरवरी :  हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आज बुधवार को मण्डलीय आयुक्त कार्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर मुकेश अग्निहोत्री सख्त…. अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को जिला परिषद सभागार ऊना में जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 अप्रैल से 6 मई, 2026 तक आयोजित की जाएंगी विभागीय परीक्षाएं

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभागीय परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी से 13 मार्च, 2026 तक मानव संपदा पोर्टल के...
Translate »
error: Content is protected !!