पट्टी में लड़कियों के लिखुलेगा श्याम सिंह अटारी मेडिकल कॉलेज …युवाओं के लिए बनेगा UPSC सेंटर : भगवंत मान

by
सबरा गांव में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की दो बड़ी घोषणाएं, अकाली दल पर भी साधा निशाना

पट्टी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को पट्टी विधानसभा क्षेत्र के गांव सबरा में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर दो अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने लड़कियों के लिए श्याम सिंह अटारी के नाम पर मेडिकल कॉलेज खोलने और युवाओं को सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए UPSC सेंटर स्थापित करने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज खुलने से क्षेत्र की लड़कियों को चिकित्सा शिक्षा हासिल करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। वहीं, UPSC सेंटर के माध्यम से युवाओं को PCS और IPS जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में जाने के लिए तैयारी की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों की स्थापना से क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

लोगों की मांग पर जसकंवर सिंह जस्सा को मिला टिकट

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जसकंवर सिंह जस्सा को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें क्षेत्र के लोगों की मांग और राय को ध्यान में रखकर पार्टी का टिकट दिया गया है। मान ने कहा कि पहले राजनीतिक दल अक्सर अपनी पसंद के उम्मीदवार जनता पर थोपते थे, जबकि आम आदमी पार्टी ने इस बार लोगों की राय को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि जस्सा पट्टी क्षेत्र के लोगों के प्रति समर्पित हैं और हलके की जरूरतों को समझते हैं। वह क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जस्सा ने हमेशा लोगों की मांगों और क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी है।

अकाली दल पर तीन पीढ़ियों को प्रभावित करने का आरोप

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बादल परिवार का नाम लिए बिना अकाली दल पर राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल की नीतियों ने लोगों की तीन पीढ़ियों को प्रभावित किया है। मान ने कहा कि ऐसी राजनीतिक ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है, जिनके कारण लोगों का बचपन, जवानी और बुढ़ापा प्रभावित हुआ।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे क्षेत्र के विकास, शिक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

राणा के पी सिंह ने वार्ड9 में कांग्रेस प्रत्याशी इंदु बाला के हक में वार्ड 3, 9, 11, 15 में  कीचुनाव सभाएं

नंगल-नंगल कौंसिल के चुनाव पूरी तरह भख चुके है। सभी पार्टियों के नेता अपने अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव सभाएं करके वोट मांग रहे। उसी लड़ी के तहत विधान सभा स्पीकर राणा के पी...
article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा

पिस्टल से 4 से 5 गोलियां दागी : महिलाओं पर नोट उड़ा रहे थे, परिजनों ने रोका , अज्ञात युवकों ने कर दी फायरिंग

जीरकपुर : जीरकपुर के एक निजी होटल में रविवार देर रात पूल पार्टी के दौरान अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो लोग घायल हो गए हैं। जिनमेएक का जीएमसीएच-32 में इलाज...
article-image
पंजाब

डुमेली खालसा कॉलेज में लगाया गया मेडिकल चैकअप कैंप

ज़रूरतमंद मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं और मुफ्त दवाइयां देना बड़ा पुण्य का काम – कालरा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अधीन चल रहे शैक्षणिक संस्थान संत बाबा दिलीप सिंह मेमोरियल...
article-image
पंजाब

पठानकोट में बाइक-स्कूटी विवाद ने लिया हिंसक रूप… दो पक्षों में खूनी झड़प

ईंट-पत्थरों और तेजधार हथियारों से हमले का आरोप, विनय कुमार गंभीर घायल; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पठानकोट। शहर में खत्री सभा के पास देर रात बाइक और स्कूटी को लेकर शुरू...
Translate »
error: Content is protected !!