पढ़ाई और खेल में रुचि ही एक अच्छे वद्यार्थी के गुण होते है : एसएचओ गुरसाहिब सिंह

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युद्ध नशों विरुद्ध चलाई गई मुहिम में बच्चों एवं युवाओं को इस दलदल से बचाने के लिए चलाए जागरुकता अभियान के तहत थाना माडल टाउन प्रभारी गुरसाहिब सिंह ने आउटडोर स्टेडियम में पहुंचकर वहां पर प्रैक्टिस के लिए आए बच्चों को नशों के दुष्प्रभाव से अवगत करवाते हुए उन्हें पढ़ाई एवं खेलों के महत्व संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अच्छे बच्चों का यह सबसे बड़ा गुण होता है कि उनके लिए पढ़ाई एवं खेल में आगे निकलना और जीवन की ऊंचाईयों को छूना ही एकमात्र लक्ष्य होता है। उन्होंने कहा कि आज नशे जैसी नामुराद बीमारी जो हमारे समाज खासकर युवा पीढ़ी को अंदर ही अंदर निगल रही है उससे उन्हें बचाने के लिए समाज के हर वर्ग एवं हर उम्र के लोगों को आगे आने की जरुरत है। इसलिए अगर हम पढ़ाई एवं खेलों की तरफ ध्यान देंगे तो हम सभी इस दलदल से बचे रह सकते हैं। थाना प्रभारी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर उन्हें किसी संदिग्ध के बारे में पता चला है जो नशा करता एवं बेचता है तो वह पूरी निडरता के साथ उसकी जानकारी उनके साथ सांझा करें। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों पर पुलिस पूरी सख्ती के साथ शिकंजा कस रही है ताकि इस रोग से समाज को बचाया जा सके। इस दौरान उन्होंने खेलों में विशेष प्रदर्शन करने वाले बच्चों की सराहना करते हुए दूसरे बच्चों को भी उनकी तरह मेहनत करके आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। इस मौके पर फेंसिंग, बास्केटबाल, किकबाक्सिंग के अलावा अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ी एवं कोच साहिबान मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भोपाल रिजन ने जीती ओवरआल ट्राफी : 13वीं एनवीएस नेशनल योग मीट सफलतापूर्वक संपन्न

होशियारपुर, 13 सितंबर: जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में आयोजित तीन दिवसीय 13वीं एन.वी.एस योग मीट का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने मुख्य मेहमान के तौर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

माता-पिता: जीवन की सबसे बड़ी पूंजी और सच्चे मार्गदर्शक

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ I 1 जून :    माता-पिता दिवस पर विशेष लेखक: पुनीत महाजन, समाज सेवक, जनरल सेक्रेटरी कम फाउंडर भारतीय एकता मंच एवं पत्रकार………… माता-पिता हमारे जीवन की वह अनमोल धरोहर...
article-image
पंजाब

राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा का गढ़शंकर पहुंचने पर भव्य स्वागत

गढ़शंकर- प्रदेश में 2022 मे होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपनी गतिविधियां तेज कर दी गई है। इसी के मद्देनजर राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्या) के राष्ट्रीय संयोजक शेर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

90% हिंदू महिलाओं की डिलीवरी ऑपरेशन से और 95% मुस्लिम महिलाओं की नॉर्मल

नई दिल्ली । भारत में प्रसव को लेकर एक नया सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधित सवाल जन्म ले रहा है। हालिया रिपोर्टों और सामाजिक चर्चाओं के अनुसार, हिंदू महिलाओं की लगभग 90% डिलीवरी ऑपरेशन (सी-सेक्शन)...
Translate »
error: Content is protected !!