अरविंद केजरीवाल बनेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री…. CM भगवंत मान ने दिया ये जवाब

by
दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में पंजाब को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे थे. ऐसा कहा जा रहा था कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद अरविंद केजरीवाल अपना राजनीतिक भविष्य पंजाब में सेट कर सकते हैं।
दावा किया जा रहा था कि पंजाब सीएम भगवंत मान को हटाकर केजरीवाल खुद पंजाब के सीएम बनेंगे. इन सब दावों पर पहली बार भगवंत मान की टिप्पणी सामने आई है।
भगवंत मान ने कहा कि कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं, ये अफवाह फैलाई जा रही है जो निराधार हैं. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. भगवंत मान ने कहा कि विपक्षी पार्टियां कुछ भी बोल देती हैं. पहले भी उन्होंने ऐसा ही किया है. मान ने विपक्ष पर झूठी खबरें फैलाने का आरोप लगाया।
क्यों उठे थे इस तरह के सवाल?
दिल्ली चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसका असर पंजाब तक देखने को मिला. कांग्रेस की तरफ से दावा किया गया कि आप के कई विधायक उनके संपर्क में हैं।
राजनीतिक गलियारों मे चर्चा होने लगी कि दिल्ली के बाद अब पंजाब की बारी है. मामले को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों की दिल्ली में बैठक बुलाई थी. बैठक पंजाब के बजाय दिल्ली में की गई थी, यही कारण है कि इस तरह के सवाल उठने लगे।
कांग्रेस ने किया था मध्यावधि चुनाव का दावा
कांग्रेस सांसद रंधावा ने दावा किया था कि पंजाब में मध्यावधि चुनाव हो सकता हैं. अगर कुछ नेता बीजेपी में जाते हैं तो उपचुनाव होंगे. भगवंत मान का कोई नियंत्रण नहीं है। इसलिए संभावना है कि मध्यावधि चुनाव होगा. बता दें, 8 फरवरी को दिल्ली चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता ने नकार दिया है. केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी चुनाव हार गई है. दिल्ली में अब 27 सालों के बाद बीजेपी की सरकार बनने वाली है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चाइना डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: डिप्टी कमिश्नर

चाइना डोर की बिक्री करने वाले दुकानदारों को रंगेहाथ पकड़वाने वालों को दिया जाएगा 11 हजार रुपए नकद पुरुस्कार डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ फोन नंबर 01882-220301 व 01882-220302 पर दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब

निज्जर की बरसी पर कनाडा की संसद में मौन रखने की घटना का जवाब : वैंकूवर स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कनिष्क विमान हादसे की याद में एयर इंडिया मेमोरियल में 23 जून को श्रद्धांजलि सभा का होगा आयोजन

नई दिल्ली : भारत ने एयर इंडिया के विमान कनिष्क को बम से उड़ाने की बरसी याद दिलाते हुए कनाडा में वर्षों से पल रहे आतंकवाद को निशाने पर लिया है। कनाडा की संसद...
article-image
पंजाब

भगवंत मान मुर्दाबाद के नारोँ से गूंजा मिनी सचिवालय, मांगों को लेकर जल सप्लाई व सेनीटेशन कंट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने दिया मिनी सचिवालय के समक्ष धऱना

पंजाब सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की,  दी चेतावनी 9 दिसंबर को करेगेँ लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे जाम नीरज शर्मा, होशियारपुर : अपनी मांगोँ को लेकर जल सप्लाई व सेनीटेशन कंट्रेक्ट...
article-image
पंजाब , समाचार

5 गिरफ्तार : नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां मंगवा कर सप्लाई करने वाले

अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस, अमृतसर ने दूसरे राज्यों से नशीली गोलियाँ मंगवा कर सप्लाई करने वाले 5 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर नशा तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पकडे गए आरोपियों...
Translate »
error: Content is protected !!