पति की हत्या : पत्नी को हो गया था पति के बीमे के पैसों का लालच

by

अमृतसर : गत 5 मई को गांव बुलारा के वासी मनजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह अपनी पत्नी के साथ घर से ब्यास दवाई लेने गया था कि इस दौरान तडक़सार मनजीत सिंह की लहूलुहान हुआ शव गांव डेहरीवाल से मिला था।
जबकि उसकी पत्नी उसके साथ ही थी, इस दौरान मृतक व्यक्ति की पत्नी ने अज्ञात व्यक्तियों तथा उन पर लूट का इल्जाम लगाया था तथा उस दिन से पुलिस इस मामले की बारीकी के साथ जांच कर रही थी। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस द्वारा कांफ्रैंस के दौरान कथित मुलजिम पत्नी ने अपने पति का कत्ल करने का दावा किया है।
डीएसपी जंडियाला गुरु सुखविन्द्रपाल सिंह ने बताया कि एसएसपी अमृतसर दिहाती के आदेशों पर की गई पड़ताल एवं फोरेंसिक जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी नरेन्द्र कौर जो बीमा एजैंट है, उसने अपने पति का बीमा करवाया था। इस बीमे की नामिनेशन भी नरेन्द्र कौर ही है, जिसने बीमे के पैसों के लिए अपने का पति का कत्ल कर दिया।
उन्होंने बताया कि मनजीत सिंह पिछले 20 सालों से बीमार रहता था। जिससे घर का गुजारा मुश्किल से चलता था। जिस कारण पति पत्नी के बीच में तकरार रहती थी। इस कारण नरेन्द्र कौर ने बीमे के पैसे हड़पने तथा मनजीत सिंह से छुटकारा पानी के लिए ब्यास से दवाई लेने जाते समय गांव डेहरीवाल के पास कथित रुप में अपने पति मनजीत सिंह का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी नरेन्द्र कौर को गिरफ्तार कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री ने मंडियाला गाँव में हुए भीषण हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता और घायलों के मुफ्त इलाज का ऐलान चंडीगढ़/होशियारपुर : दलजीत अजनोहा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज होशियारपुर ज़िले के मंडियाला...
article-image
पंजाब

Precious Lives Can Be Saved

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 12 : “Blood donation is the greatest donation, through which many precious lives can be saved,” stated District Public Relations Officer of Hoshiarpur, Mr. Hardev Singh Assi, during a conversation...
article-image
पंजाब

5 प्रोबेशन IAS अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री मान ने की मुलाकात : अधिकारियों से कहा पूरी ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण और प्रोफेशनल होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान प्रदेश में कानून व्यवस्थाओं बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी के तहत सीएम मान हाल ही में पंजाब के लिए अलॉट किए गए 2023...
article-image
पंजाब

बीएससी फैशन डिजाइनिंग के तीसरे समेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित परिणामों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर में संचालित बीएससी फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम के तीसरे समेस्टर के उत्कृष्ट परिणाम सामने आए हैं। इस बारे...
Translate »
error: Content is protected !!