पति-पत्नी पर चलीं गोलियां : फायरिंग करने वाला बदमाश महिला पर रखता था बुरी नजर

by

 लुधियाना :  कस्बा मुल्लांपुर प्रेम नगर में घर के बाहर ही किराना की दुकान चलाती एक महिला और उसके पति को गोलियां मारी गई हैं. गोली चलाने वाले आरोपी का नाम सुरिंदर छिंदा है जो नजदीक के गांव इस्सेवाल का रहना वाला है. आरोपी सुरिंदर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया. दंपती को आनन-फानन में इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां से दोनों को लुधियाना रेफर कर दिया गया है.

महिला की छाती में मारी गोलियां  :   पुलिस ने अपनी जानकारी में बताया कि महिला की छाती में दो गोलियां लगी हैं, जबकि उसके पति राजकुमार यादव को एक गोली लगी है. एसएसपी देहात नवनीत सिंह बैंस, मुल्लांपुर के डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा व एसएचओ गुरविंदर सिंह, सीआईए से सब इंस्पेक्टर चमकौर सिंह मौके पर घटना स्थल पर मौजूद रहे.

आरोपी महिला पर रखता था बुरी नजर :   इस मामले को लेकर डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने कहा कि गांव इस्सेवाल का रहने वाला सुरिंदर सिंह छिंदा नाम का व्यक्ति महिला गुड़िया यादव पर बुरी नजर रखता था और उसका परिवार के साथ पैसों का कुछ लेन-देन भी था. शुक्रवार को सुरिंदर सिंह गुड़िया की दुकान पर आया और उसके साथ बदतमीजी की. इसके बाद महिला ने अपने पति को घर के अंदर से आवाज लगाकर बुलाया जिसे लेकर आरोपी सुरिंदर सिंह ने गुस्से में पिस्तौल निकाली और पहले दो गोलियां सीधे गुड़िया यादव की छाती पर मारी और एक गोली राजकुमार यादव को लगी. आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से हवाई फायरिंग कर फरार हो गया.

गुड़िया यादव का परिवार बेहद सीधा साधा परिवार है. गुड़िया अपने देवर, देवरानी और सास के साथ रहती है. गोलियों की आवाज सुनकर सब दुकान के अंदर आए और शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद मोहल्ले से सभी लोग जमा हो गए और पुलिस को वारदात की सूचना दी.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रान में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारौह आयोजित : अजय कुमार बैस्ट बॉय व काजल बैस्ट गर्ल तो वहीं स्टूडडैंट ऑफ द ईयर का खिताब मूबीना के नाम

जिला परिषद मनोज मनु ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रान को लिया गोद एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत सराहन के दायरे में आती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी केंद्र गैला में 25 बच्चे स्वर्ण प्राशन से लाभान्वित

एएम नाथ। चम्बा :. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आज 20 दिसंबर को आंगनबाड़ी केंद्र गैला पंचायत हरिपुर वृत सरोल, चंबा में बच्चों को स्वर्ण प्राशन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सुमन, जिला मिशन...
article-image
पंजाब

किसानों को धान के अवशेष न जलाने के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित

गांव स्तर पर कैंप लगाकर दी जा रही जानकारी: डॉ. मनप्रीत सिंह गढ़शंकर :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन आईएएस और मुख्य कृषि अधिकारी होशियारपुर डॉ. दपिंदर सिंह के मार्गदर्शन और डॉ. सुखजिंदर पॉल कृषि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा जाएगी कोर्ट : शिमला नगर निगम महापौर के कार्यकाल विस्तार पर बढ़ा सियासी विवाद

एएम नाथ । शिमला : शिमला नगर निगम एक बार फिर सियासी हलचल का केंद्र बन गया है। राज्य सरकार द्वारा महापौर और उपमहापौर का कार्यकाल ढाई साल से बढ़ाकर पाँच साल करने के...
Translate »
error: Content is protected !!