चंडीगढ़ सिर्फ पंजाब का – आप नेता हरपाल सिंह चीमा बोले- हरियाणा को एक इंच भी जमीन नहीं देंगे

by

आम आदमी पार्टी  का कहना है कि चंडीगढ़, पंजाब का है और यहां विधानसभा भवन के निर्माण के लिए हरियाणा को एक इंच भी जमीन नहीं दी जानी चाहिए. आप के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर यह आग्रह किया.

पंजाब में सत्तारूढ़ आप और राज्य के विपक्षी दलों ने हरियाणा को विधानसभा भवन के निर्माण के लिए चंडीगढ़ में 10 एकड़ भूमि के आवंटन को मंजूरी देने के केंद्र के कथित कदम की आलोचना की है. पंजाब और हरियाणा के सत्तारूढ़ दलों आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच शुक्रवार को इस मुद्दे पर तीखी नोकझोंक हुई.  पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आप के प्रतिनिधिमंडल ने कटारिया से मुलाकात करने के बाद मीडिया से कहा, “चंडीगढ़ पंजाब का है और हम एक इंच भी जमीन नहीं देंगे. चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार है और हम अपने अधिकार के लिए लड़ेंगे.”

हरपाल सिंह चीमा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन :   उन्होंने कहा, “हमने इस संबंध में राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है. हमने कहा है कि चंडीगढ़ में हरियाणा को विधानसभा भवन के निर्माण के लिए कोई जमीन आवंटित नहीं की जानी चाहिए. चंडीगढ़ पंजाब का हिस्सा है और यह पंजाब की राजधानी है. हरियाणा को चंडीगढ़ में विधानसभा भवन बनाने का कोई अधिकार नहीं है.”

बता दें राज्यपाल कटारिया केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं, जो पंजाब और हरियाणा दोनों की साझा राजधानी है. हरियाणा को 1966 में एक अलग राज्य के रूप में गठित किया गया था. हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “जब हरियाणा को अलग राज्य बनाया गया था, तब यह स्पष्ट कर दिया गया था कि हरियाणा अपनी राजधानी और विधानसभा बनाएगा. छह दशकों तक हरियाणा अपनी राजधानी बनाने या राज्य में विधानसभा बनाने में विफल रहा और अब वे पंजाब की राजधानी पर अपना दावा कर रहे है. उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “हम उन्हें सलाह देते हैं कि वे अपनी राजधानी पंचकूला में क्यों नहीं बना सकते, जो चंडीगढ़ में विधानसभा भवन के लिए मांगी जा रही जमीन से बमुश्किल एक किलोमीटर दूर है. उन्हें अपनी विधानसभा पंचकूला में बनानी चाहिए. यह मुद्दा पंजाब के तीन करोड़ लोगों की भावनाओं से जुड़ा है और वह यह है कि चंडीगढ़, पंजाब का है.”

सीएम सैनी ने लगाया ये आरोप :   हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उनसे इस मुद्दे पर घटिया राजनीति नहीं करने के लिए कहा. उन्होंने कहा, चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब दोनों का हिस्सा है और चंडीगढ़ पर हरियाणा का भी अधिकार है. सीएम सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार से एसवाईएल का पानी हरियाणा को देने को भी कहा. हरियाणा पंजाब का छोटा भाई है, वे भाईचारा क्यों बिगाड़ रहे हैं?

सीएम सैनी ने आरोप लगाते हुए कहा, “अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए पहले तो उन्होंने हमारा सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) का पानी रोक दिया. पंजाब के लोग हमारे भाई हैं, वे भी चाहते हैं कि हरियाणा को पानी मिले. लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता घटिया राजनीति करते हैं. पहले उन्होंने एसवाईएल का पानी रोका और अब विधानसभा का मुद्दा उठा रहे हैं. चंडीगढ़ पर हरियाणा का भी हक है.”

अप्रैल 2022 में पंजाब में आप के सत्ता में आने के कुछ ही दिनों बाद पंजाब विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को तत्काल आप शासित पंजाब को हस्तांतरित करने की मांग की थी. इसके कुछ दिनों बाद हरियाणा विधानसभा ने भी एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें पंजाब विधानसभा द्वारा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पर दावा पेश करने वाले प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त की गई थी.

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्या कहा :   पंजाब के राज्यपाल से आप प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “हरियाणा को इसके बदले में पंचकूला में चंडीगढ़ को कोई जमीन नहीं देनी चाहिए, बल्कि इसके बजाय अपनी मौजूदा विधानसभा को उसी परिसर में विस्तारित करना चाहिए जहां वह पहले से ही कार्यरत है.”

उन्होंने कहा, “हरियाणा को 12 एकड़ जमीन क्यों देनी चाहिए? उसे मौजूदा भवन में ही विधानसभा का विस्तार करना चाहिए. हरियाणा को एसवाईएल जल मुद्दे और हिंदी भाषी क्षेत्रों के मुद्दे को भी मजबूती से सामने रखना चाहिए और हरियाणा को अपना हक लेना चाहिए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

J.S.S. Asha Kiran

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 1 : J.S.S. Asha Kiran Special School, Jahankhelan celebrated its 31st foundation day with great enthusiasm on Friday. On the occasion, a Sukhmani Sahib path was held, attended by school staff, diploma...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला का दावा- 7 सालों से कर रहे थे शोषण, गर्भपात भी कराया : आदिवासी विकास विभाग के DC के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक बड़ी खबर है.यहां आदिवासी विकास विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ.आनंदजी सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाने में इसकी...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हमारा गठबंधन सीधे जनता के साथ : हरियाणा सीएम नायब सैनी

जालंधर :  जालंधर में जैन समाज के कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करने पहुंचे । इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!