पति रहता था विदेश पत्नी ने गैर मर्द से बनाए संबंध : प्रेमी से करवा दिया पति का कत्ल महिला और उसका प्रेमी दोनों गिरफ्तार

by

फतेहगढ़ साहिब, 6 नवंबर : फतेहगढ़ साहिब के गांव तलाणियां की महिला ने अपने प्रेमी से मिलकर अपने पति का कत्ल करवा दिया। मामला का है। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ सोनी उम्र लगभग 46 वर्ष के तौर पर हुई है। फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने मृतक के भतीजे जसवीर सिंह के ब्यान के आधार पर उसकी चाची बलवीर कौर के प्रेमी अमरनाथ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दिए ब्यान में भतीजे जसवीर सिंह ने बताया कि उसका चाचा मृतक सुरजीत सिंह विदेश (दुबई) गया हुआ था, जिसकी पत्नी बलवीर कौर उर्फ बीरो के एक व्यक्ति अमरनाथ उर्फ जैमल के साथ अवैध संबंध थे। यह बात सुरजीत सिंह को पता चली, जो दुबई से वह गांव वापस आ गया, जिसने अपनी पत्नी बलवीर कौर और अमरनाथ उर्फ जैमल को कई बार रोका लेकिन उन्होंने उल्टा उसे धमकाना शुरू कर दिया। उसने बताया कि दिनांक 04.11.2025 को सुबह करीब 07:00 बजे, जब वह घर से बाहर खेत में गया, तो उसने देखा कि खेत के पास खून से लथपथ एक लाश पड़ी थी, जो सुरजीत सिंह उर्फ सोनी की थी, जिसकी तेजधार हथियारों से हत्या करके खेत में फेंक दिया गया था जोकि उसके चाचा हैं। जसवीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि सुरजीत सिंह की हत्या उसकी चाची बलवीर कौर ने अपने प्रेमी अमरनाथ उर्फ जैमल के साथ मिलकर की है। जसवीर सिंह के बयान के आधार पर मुकदमा नंबर 206, दिनांक 04/11/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत, अमरनाथ उर्फ जैमल निवासी तलानिया और बलवीर कौर उर्फ बीरो पत्नी स्वर्गीय सुरजीत सिंह निवासी तलाणिया के खिलाफ थाना फतेहगढ़ साहिब में दर्ज किया गया है।
एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि इस कत्ल के मामले में एक जांच टीम बिठाई गई जिसमें एसपी राकेश यादव, कुलबीर सिंह संधू, पीपीएस, उप पुलिस अधीक्षक, इंद्रजीत सिंह एसएचओ फतेहगढ़ साहिब और सहायक विदेश अधिकारी, पल्लवी मलिक द्वारा तकनीकी और वैज्ञानिक रूप से उक्त मामले की जांच की गई। दो आरोपियों अमरनाथ उर्फ जैमल और आरोपी बलवीर कौर उर्फ बीरो निवासी आलिया (तलानिया) को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सही वास्तु नकारात्मक विचारों के चक्रव्यूह में नहीं फंसने देगा : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वर्तमान युग में बदलाव के परिपेक्ष में मानव मस्तिष्क में अति तीव्रता से अनेका अनेक विचार उत्पन्न हो रहे हैं । इन विचारों में भवन की वास्तु का वैज्ञानिक आधार होता...
article-image
पंजाब

4500 रुपये लूटकर फरार : नशे के आदि नाबालिगों ने पुजारी पर किया हमला

बठिंडा :  बठिंडा में नशे के आदि दो नाबालिग युवकों ने जिले के गांव फूल्नो मिट्ठी संगत मंडी में स्थित एक हनुमान मंदिर के पुजारी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से...
article-image
पंजाब

गांव थेंदा चिपड़ा की छात्रा गुरलीन कौर ने एनएमएमएस परीक्षा पास करके चमकाया क्षेत्र का नाम

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा सरकारी मिडिल स्कूल थेंदा चिपड़ा की छात्रा गुरलीन कौर ने छात्रवृत्ति की परीक्षा एनएमएमएस पास करके जहां गांव का नाम रोशन किया वही स्कूल तथा अपने माता-पिता का भी नाम चमका...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डायरी कनेक्शन खंगालने के लिए : ईडी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर पीएमएलए के तहत की रेड

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी  के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर प्रवर्तन निदेशालय  ने आज मंगलवार (10 अक्टूबर) को छापेमारी की। आप नेता के यहां सुबह भोर में ही ईडी अचानक पहुंची...
Translate »
error: Content is protected !!