4500 रुपये लूटकर फरार : नशे के आदि नाबालिगों ने पुजारी पर किया हमला

by

बठिंडा :  बठिंडा में नशे के आदि दो नाबालिग युवकों ने जिले के गांव फूल्नो मिट्ठी संगत मंडी में स्थित एक हनुमान मंदिर के पुजारी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मंदिर के पुजारी से करीब 4500 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।

लहूलुहान हालत में घायल पुजारी को उपचार के लिए पहले सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन काफी गंभीर होने के चलते उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुजारी की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपित युवकों ने पुजारी के सिर व चेहरे पर वार किए हैं। घटना के कुछ घंटे के भीतर ही बठिंडा पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों नाबालिग आरोपित नवयुवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक नशे के आदि हैं और नशा खरीदने के लिए उक्त वारदात को उन्होंने अंजाम दिया है।

जानकारी अनुसार गांव फूल्लो मिट्ठी ब्लाक संगत मंडी में स्थित श्री हनुमान मंदिर के पुजारी व सेवादार धर्म दास हर रोज की तरह शुक्रवार देर रात मंदिर के दरवाजे बंद कर रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक मंदिर में आए और पुजारी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपित युवकों ने पुजारी के सिर व चेहरे पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिसके कारण वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर गए और आरोपित युवक उनकी जेब से करीब 4500 रुपये निकालकर मौके से फरार हो गए।

पुजारी के चिखने-चिल्नाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मंदिर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल पड़े पुजारी को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर घायल पुजारी की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी देहात हीना गुप्ता व थाना संगत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी देहात हीना गुप्ता ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है। दोनों युवक नाबालिग हैं और नशा करने के आदि हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने माना है कि नशा खरीदने के लिए पैसे जुटाने के लिए उक्त वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपित नाबालिग युवकों को अदालत में पेश कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला’, विधानसभा में स्वतंत्र समाचार चैनलों को एंट्री नहीं देने पर सुखबीर बादल भड़के

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में स्वतंत्र समाचार चैनलों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले पर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने कड़ी आपत्ति जताई है।...
article-image
पंजाब , समाचार

युवक की हत्या के आरोप में चार के खिलाफ 302 का मामला दर्ज, आरोपियों के घर में ताले तोड़ जमकर तोडफ़ोड़ और समान बाहर निकालकर गली में आग लगाई

पुलिस कहती किसी ने देखा ही नहीं कि तोडफ़ोड़ किसने की और समान किसने जलाया गढ़शंकर: गढ़शंकर शहर के वीच हमलावरों ने घर में घुसकर युवक को तेजधार हथियारों से काट डाला था। जिसकी...
article-image
पंजाब

जुड़ेगा ब्लॉक जीतेगी कांग्रेस के प्रोग्राम तहत कल 16 मार्च को सैला खुर्द के ताज फार्म में समागम होगा आयोजित : अमरप्रीत सिंह लाली

गढ़शंकर : जुड़ेगा ब्लॉक जीतेगी कांग्रेस के प्रोग्राम तहत कल 16 मार्च को  सैला खुर्द के ताज फार्म में ब्लॉक स्तरीय आयोजित समागम में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!