पति, सास, ननद व जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज : मैरा में महिला दुआरा जहरीली वस्तु खाने से हुई थी मौत , महिला के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के लगाए आरोप

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने सुसराल के कम दहेज लाने की प्रताड़ना से परेशान महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत के आरोप में उसके ससुर परिवार पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में जगतार सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी मेघोवाल थाना माहिलपुर में बताया था कि वह मेहनत मजदूरी करता है और उसके पांच लड़कियां है और बड़ी लडक़ी 32 वर्षीय बड़ी लड़की जसप्रीत कौर की शादी बलविंदर सिंह पुत्र जसवंत राय निवासी गढ़शंकर के साथ दो वर्ष पहले की थी। उसने बताया कि शादी के बाद सासुर परिवार उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे और मारपीट भी करते थे। जिसके चलते अक्सर जसप्रीत कौर शिकायत करती थी और इस संबंध में उन्होंने कई बार उसके सास ससुर से बात भी की थी लेकिन इसके बावजूद जसप्रीत कौर के साथ मारपीट करते रहे। उन्होंने बताया कि इस बात से परेशान हो कर जसप्रीत कौर ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई इसलिए इनके विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाए। गढ़शंकर पुलिस ने जगतार सिंह के बयान पर बलविंदर पुत्र जसवंत राय, शीला पत्नी जसवंत राय, ननद नीरज कुमारी व जेठानी अम्न वासी मैरा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिहार में भी हिमाचल जैसी झूठी गारंटियों की शातिर चालें चल रहा है इंडी अलायंस : जयराम ठाकुर

जनसेवा के लिए मंदिर में कसमें खाने और झूठी गारंटियों की नहीं अच्छी नीयत की जरूरत धारा 118 की परमिशन के लिए सत्ता संरक्षित माफिया सक्रिय एएम नाथ। चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ प्रेस क्लब द्वारा...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने 37 आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को बांटे नियुक्ति पत्र : पंजाब सरकार ने प्रदेश में अब तक 31 हजार से ज्यादा लोगों को प्रदान किया रोजगार: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 09 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता लोगों को रोजगार प्रदान करना है और सरकार बनने...
article-image
पंजाब

किसानों को मंडियों में नहीं आने दी जाएगी कोई दिक्कत: डिप्टी कमिश्नर

किसानों की समस्याओं के लिए हल के लिए हैल्पलाइन नंबर जारी होशियारपुर, 11 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि किसानों को मंडियों में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी व संबंधित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी महासंघ ने मांगें पूरी न होने के चलते बुलाया जनरल हाउस : 15 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे जनरल हाउस

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की परेशानी एक बार फिर बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय कर्मचारी महासंघ ने 15 अक्टूबर को...
Translate »
error: Content is protected !!