कैबिनेट मंत्री ने 37 आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को बांटे नियुक्ति पत्र : पंजाब सरकार ने प्रदेश में अब तक 31 हजार से ज्यादा लोगों को प्रदान किया रोजगार: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 09 सितंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता लोगों को रोजगार प्रदान करना है और सरकार बनने के पहले दिन से लेकर अब तक 31 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार प्रदान किया जा चुका है। वे आज फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट होशियारपुर में होशियारपुर व माहिलपुर की नव नियुक्त 37 आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को नियुक्ति पत्र देने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र देने के बाद सभी आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को बधाई दी व उन्हें तनदेही से अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सभी विभागों में जरुरी पदों को भरा जा रहा है। सरकार हर वह कार्य कर रही है जो कि जनहित में है, चाहे वह कच्चे अध्यापकों का वेतन बढ़ाने हो, लोगों को 600 यूनिट नि:शुल्क बिजली देने की बात हो या प्रदेश में मोहल्ला क्लीनिक खोलना हो। सरकार का हर निर्णय लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाया है और प्रदेश को नई ऊर्जा मिली है।
इस मौके पर सी.डी.पी.ओ दया रानी, फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल जगन, सुपरवाइजर रविंदर कौर, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पर ‘ताले’ वाला संकट :ईडी का कहना है कि अपराध की आय, 1100 करोड़ रुपए के बराबर संपत्ति की जाएगी जब्त

नई दिल्ली : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाई गई पार्टी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब...
article-image
पंजाब

पुलिस और आतंकी लखबीर के गुर्गों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल : दो गिरफ्तार

तरनतारन। इलाके के अंतर्गत गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुढ़ा साहिब से छेहरटा को जाती लिंक सड़क पर देर शाम को आतंकी लखबीर सिंह हरिके के तीन गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें...
article-image
पंजाब

पिता ने तेजधार हथियार से बेटी कर डाली हत्या : आरोपी फरार

लंबी : गांव मिड्डा में रविवार को एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक पिता ने कथित तौर पर अपनी ही बेटी की तेजधार हथियार से...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 स्नैचर गिरफ्तार लूटी गई सोने की चेन, नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल चंडीगढ़ पुलिस ने किया बरामद

चंडीगढ़, 18 जून । पुनीत महाजन : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-31 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को...
Translate »
error: Content is protected !!