मोगा सेक्स स्कैंडल : एसएसपी, एसपी और दो इंस्पेक्टरों की सजा टली, अब 7 अप्रैल को सुनाया जाएगा फैसला

by
मोहाली : विशेष सीबीआई अदालत ने कुख्यात मोगा सेक्स स्कैंडल मामले में पंजाब के चार पूर्व पुलिस अधिकारियों को पिछली सुनवाई पर दोषी करार दिया था। विशेष न्यायाधीश-द्वितीय राकेश गुप्ता के सुनाए फैसले में भ्रष्टाचार और जबरन वसूली में दोषी माना था। दोषियों को इस मामले में शुक्रवार को सजा सुनाई जानी थी, लेकिन बहस पूरी नहीं होने के चलते आज सजा टाल दी गई। अब दोषियों को 7 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी।
दोषी ठहराए गए अधिकारियों में मोगा के तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देविंदर सिंह गरचा, मोगा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) परमदीप सिंह संधू, मोगा के तत्कालीन स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) रमन कुमार और मोगा के तत्कालीन एसएचओ पुलिस स्टेशन सिटी मोगा इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह शामिल हैं। अदालत ने देविंदर सिंह गरचा और पीएस संधू को भ्रष्टाचार निवारण (पीसी) अधिनियम की धारा 13(1)(डी) के साथ धारा 13(2) के तहत दोषी पाया।
इसी तरह रमन कुमार और अमरजीत सिंह को पीसी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 384 (जबरन वसूली) के समान प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया है। अमरजीत सिंह को धारा 384 के साथ धारा 511 आईपीसी के तहत भी दोषी ठहराया गया है। आरोपी बरजिंदर सिंह उर्फ मक्खन और सुखराज सिंह को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

नामांकन पत्र दाखिल करते समय तिवारी साथ लेकर गए संविधान की प्रति : नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले तिवारी की पदयात्रा में भारी संख्या में कांग्रेसी, आप, सपा वर्कर हुए शामिल 

चंडीगढ़, 14 मई: चंडीगढ़ लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार मनीष तिवारी द्वारा आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के अवसर पर निकल गई पदयात्रा में हजारों कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और समाजवादी...
article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

चंडीगढ़, 13 नवंबर  : पंजाब यूनिवर्सिटी में बुधवार को सीनेट चुनाव की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। एक महीने से लगातार सीनेट चुनावों की मांग करते हुए वीसी कार्यालय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला : डीसी व एसपी सहित अन्य अफसरों ने छोड़ी बिजली सब्सिडी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सोमवार को एक मिसाल पेश करते हुए अपनी बिजली मीटर पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ दी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक संजीव...
article-image
पंजाब

Save Shivalik Save Mother Earth

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 08 :On the occasion of World Environment Day, the environmental organization “Save Shivalik Save Mother Earth” organized a special awareness program to promote environmental conservation, tree plantation, and the reduction of plastic...
Translate »
error: Content is protected !!