पत्नी ने पति की डंडे से की पिटाई, मौत : कहासुनी के बाद

by
एएम नाथ।  चंबा : एक शख्स की हत्या की गई है. हत्या का आरोप पत्नी पर ही लगा है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के मुताबिक चंबा शहर के मुगला मोहल्ले में मामूली कहासुनी के बाद पत्नी ने पति की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है. हिमाचल प्रदेश में तीन माह के बीच ये 23वीं हत्या हुई है।
चंबा के मुगला मोहल्ला निवासी केवल सुपुत्र अमरचंद की पत्नी हेमलता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद नौबत हाथापाई में बदल आई, इस दौरान गुस्साई हेमलता ने अपने पति की डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी. केवल कुमार के शरीर पर डंडे के निशान भी हैं। गुरुवार (4 अप्रैल) सुबह पत्नी हेमलता अपने पति को घायल अवस्था में छोड़कर अपने काम पर चली गई. इसी बीच गुरुवार सुबह केवल कुमार (48) ने अपने पड़ोसियों से पानी मांगा और कमरे में सो गया और अचेत अवस्था में चला गया। जिसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि केवल कुमार अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
एसपी चंबा अभिषेक यादव  :  पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया. आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के लिए किस चीज का प्रयोग किया गया है. पुलिस इसकी भी छानबीन कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा पुलिस को बड़ी कामयाबी: बालू में 42.37 ग्राम चिट्टे सहित 1 गिरफ्तार : 217 ग्राम सोना, 479 ग्राम चांदी, 2 आई फोन और 64 हजार नकद भी बरामद

एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिला पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बालू क्षेत्र में दबिश देकर नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉक्टरों को बड़े अक्षरों में साफ-साफ लिखना होगा मरीजों को प्रिस्क्रिप्शन : मरीजों का अधिकार है यह : हाईकोर्ट

चंडीगढ़ : डॉक्टरों की लिखावटें अक्सर सुर्खयों में रहती हैं। तकनीक के इस दौर में भी हाथ से वे ऐसी पर्चियां लिखते हैं कि मरीजों की समझ से बाहर होती है। कई बार तो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

250 मीटर गहरी ढांक में गिरी कार, 2 लोगों की मौत

एएम नाथ।  कुल्लू। जिला कुल्लू के निरमंड थाना क्षेत्र के सेरी गांव के पास वीरवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अल्टो कार करीब 250 मीटर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एंटी-चिट्टा अभियान बना जन-आंदोलन, ऊना जिले में मिशन मोड में निर्णायक कार्रवाई : सीएम स्वयं कर रहे नेतृत्व, वॉकथॉन के जरिए जन जागरण की अलख

रोहित जसवाल। ऊना, 22 दिसंबर. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के संकल्पवान नेतृत्व में नशा-मुक्त हिमाचल के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रदेशभर में चलाया जा रहा एंटी-चिट्टा अभियान अब एक व्यापक जन-आंदोलन...
Translate »
error: Content is protected !!