पब्लिक मीटिंग में स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

by

फरीदकोट: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने वार्ड नंबर 12 स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास लकड़ कंडा और वार्ड नंबर 15 कोटकपूरा में पब्लिक मीटिंग कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं स्पीकर के सामने रखीं।

कुलतार सिंह संधवां ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके जल्द समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लोगों और सरकार के बीच सीधा संपर्क जरूरी

स्पीकर संधवां ने कहा कि पब्लिक मीटिंग आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों और सरकार के बीच सीधा संपर्क कायम करना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि पब्लिक मीटिंग में सामने आने वाली समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जा रहा है और नियमों के अनुसार उनके समाधान को सुनिश्चित किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और शहरों तथा गांवों का समग्र विकास करना है।

उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ काम करने तथा विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर मार्केट कमेटी फरीदकोट के चेयरमैन गुरमीत सिंह अरेवाला, नगर काउंसिल कोटकपूरा के प्रधान गैरी वारिंग, रेड क्रॉस के सचिव मंदीप मौगा, वार्ड नंबर 15 के एमसी गुरसेवक सिंह, एमसी हारून जोशी, डिंपल कल्याणी, काला ग्रोवर, टोनी शर्मा, मनजीत सिंह, सूरज कुमार, दलजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

30 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

30 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज गढ़शंकर, 8 जून () : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति मनजिंदर कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी बीरमपुर को गिरफ्तार कर 30 ग्राम हेरोइन बरामद कर...
article-image
पंजाब

दुबई में युवक की सड़क हादसे में मौत : 3 महीने पहले गया विदेश

होशियारपुर :  टांडा के गांव खानपुर के 33 साला नौजवान लखविंदर सिंह की दुबई में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक गोलडी और पूर्व मंत्री बिरमी कांग्रेस में शामिल

चंडीगढ़ : पुर्व विधायक लव कुमार गोलडी और पूर्व मंत्री मलकियत सिंह बिरमी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों को कांग्रेस के पंजाब के इंचार्ज दविन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग...
Translate »
error: Content is protected !!