कनाडा के एडमंटन में 16 वर्षीय पंजाबी लड़की की गोली लगने से मौत : भारतीय समुदाय में शोक

by

एडमंटन। कनाडा के एडमंटन में 16 वर्षीय लड़की की गोली लगने से मौत की घटना ने वहां रह रहे भारतीय और पंजाबी समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। घटना रविवार, 16 अगस्त की सुबह उत्तर-पूर्वी एडमंटन में 139 एवेन्यू और 32 स्ट्रीट के पास हुई।

एडमंटन पुलिस सर्विस के अनुसार, पुलिस को सुबह करीब 6:50 बजे गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक 16 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। अधिकारियों ने उसे प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की होमिसाइड यूनिट ने जांच अपने हाथ में ले ली है। पुलिस घटना के कारणों और गोलीबारी में शामिल व्यक्ति या व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

परिवार ने जैज़मिन ढेसी के रूप में की पहचान

पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर मृतका का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। हालांकि, परिवार के सदस्यों और कजिन्स ने उसकी पहचान 16 वर्षीय जैज़मिन ढेसी के रूप में की है।

परिवार की ओर से जैज़मिन की मौत के बाद एक ऑनलाइन फंडरेजर भी शुरू किया गया है। इसके जरिए उसकी मां और दो छोटे भाई-बहनों को अचानक सामने आए अंतिम संस्कार और अन्य खर्चों में आर्थिक मदद उपलब्ध करवाने की अपील की गई है।

जांच जारी, पुलिस ने नहीं जारी की पूरी जानकारी

घटना के बाद एडमंटन पुलिस सर्विस की होमिसाइड यूनिट मामले की जांच कर रही है। पुलिस की ओर से फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह या संदिग्धों को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

16 वर्षीय जैज़मिन की मौत से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है। घटना ने कनाडा में रह रहे पंजाबी और भारतीय समुदाय के बीच भी चिंता बढ़ा दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हल्का गढ़शंकर के समूह वोटरो का वोट डालने के लिए धन्यवाद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समूह गढ़शंकर वासियों की सेवा के लिए दिन रात रहूंगा हाज़िर – अमरप्रीत सिंह लाली

गढ़शंकर : विधानसभा हल्का गढ़शंकर के समूह वोटरो का वोट डालने के लिए धन्यवाद करते हुए कांग्रेस के हल्का गढ़शंकर के इंचार्ज व युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत सिंह लाली ने सभी समाजिक,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर सहकारी क्षेत्र के लिए प्रदेश को उदारतापूर्ण धनराशि प्रदान करने का किया आग्रह

रोहित जसवाल। ऊना / नई दिल्ली :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश को...
article-image
पंजाब

कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने पिपलू मेले के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

बैठक में कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र भुट्टो रहे विशेष रूप से उपस्थित ऊना, 25 मई – जिला मुख्यालय ऊना में जिला स्तरीय पीपलू मेला आयोजन के विषय में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!