परमात्मा का चिन्तन करने वाले जीव की भगवान खुद रक्षा करते है-  वेदान्ताचार्य स्वामी चेतना नंद  भूरीवाले  

by
बीटन (ऊना)  श्री लालपुरी विष्णु धाम बीटन में सर्ब संगत व महाराज ब्रह्मा नंद चेतना नंद भूरीवाले गरीबदास चैरीटेबल ट्रस्ट बीटन  द्वारा  भूरीवाले गुरुगद्दी के वर्तमान गद्दीनशीन वेदान्ताचार्य स्वामी चेतना नंद महारज  भूरीवालों की अध्यक्षता में सतगुरु लाल दास महाराज भूरीवालों के आगमन दिवस को समर्पित तीन दिवसीय वार्षिक संत समागम श्रदापूर्वक समाप्त हो गया।वार्षिक संत समागम की समाप्ति पर वेदान्ताचार्य स्वामी चेतना नंद भूरीवालों ने ‘जगतगुरु  आचार्या  बाबा गरीबदास रचित बाणी’के अखण्ड पाठ के भोग डालने के पच्छात देश विदेश में बैठी सर्व संगत को सत्गुरु रकबे वालो के आगमन दिवस की वधाई देते हुए सत्संग करते हुए कहा के सतगुरु की रहमत से  ही हमे सब कुछ प्राप्त होता है। आचार्या  जी ने कहा  इस स्थल पर सत्गुरु रकबे वाले बहुत वर्ष पहले जंगल की पगडंडीयो से पैदल चलते हुए  अंधविशवाश  में फंसे लोगो को  नाम बाणी व परमात्मा से जोड़ने के लिए देवभूमि की इस धरती पर आए। आचार्या जी ने कहा ब्रह्मज्ञानी महापुरुषों का जीवन पर उपकार के लिए होता है जो जीव के कल्याण हेतु ही संसार पर   आते है।इस अवसर पर हिमाचल उद्योग विभाग के उपाधयक्ष भाजपा की टिकट से हरोली वि. सभा से चुनाव लड़ रहे प्रो राम कुमार ने नतमस्तक होते हुए कहा के सत्गुरु रकबे वालो की दृष्टि ही अलग थी। जिनकी बदौलत मुझे और मेरे परिवार को इस भूरीवालों के पावन  दरवार में समय  समय पर नतमस्तक होने व भूरीवाले गुरुगद्दी परंपरा  की तरफ से समाज सेवा के चल रहे कार्य में सेवा करने का सौभागय प्राप्त हुआ।
 इस अवसर पर संत महापुरुषो में स्वामी तुरिया नंद, स्वामी नित्यानंद,  स्वामी मनीषा,स्वामी सतदेव ब्रह्मचारी, स्वामी फुम्मन दास सहित समूह ट्रस्ट मैंबर व भूरीवाले गुरगदी परंपरा के बहुसंख्या में संगत उपस्थित थी।.
फ़ोटो :  श्री लालपुरी विष्णु धाम बीटन में सत्गुरु वेदांतचार्य स्वामी चेतना नंद जी महाराज भूरीवाले प्रवचन करते  हुए उपस्थित संत महापुरुष एवं विशाल संगत।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर 16 में नंगी बिजली की तारें, टूटी सोलर प्लेटें और जर्जर सफाई व्यवस्था से मंडरा रहा हादसे का खतरा

सेक्टर-16डी के निवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से की तत्काल कार्रवाई की मांग पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून। चंडीगढ़ के सेक्टर-16डी स्थित मकान नंबर 708 से 723 तक के निवासी इन दिनों...
article-image
पंजाब

सुंदर मुनि महाराज जी की पहली बरसी 3 जुलाई को मनाई जाएगी: प्रीति महंत

गढ़शंकर : ब्रह्मलीन श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनि जी महाराज बोरी वालों की पहली बरसी 3 जुलाई सोमवार को डेरा बाबा टेढ़ा पीर गांव कुनैल में श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। इस संबंध...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में बाल मजदूरी व बाल विवाह विषय पर भाषण आयोजित 

गढ़शंकर, 13 फरवरी  :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में जिला विधि सेवा प्राधिकरण होशियारपुर और एनएएलएसए के संरक्षण में और प्रधानाचार्य डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में ‘बाल विवाह और बाल श्रम’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किड्स कैंप पब्लिक स्कूल चुवाड़ी का सिल्वर जुबली कार्यक्रम आयोजित : भटियात में जल शक्ति विभाग का मंडलीय कार्यालय, वन विभाग का डीएफओ कार्यालय, पुलिस विभाग के तहत डीएसपी कार्यालय तथा सिविल कोर्ट खोला जाना प्रस्तावित – स्पीकर पठानिया

एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अपनी प्राथमिकता की बात को दोहराते हुए कहा कि जल्द यहाँ जल शक्ति विभाग का...
Translate »
error: Content is protected !!