सरकार को समय व सहयोग देने से शिक्षा व सेहत सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी : राओ केंडोवाल।

by

माहिलपुर – जिला स्कूली क्रिकेट चैंपियनशिप में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैजों दोआबा की टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप बनने पर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का सन्मान समारोह गांव की पंचायत द्वारा कराया गया जिसमें आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता व जिला प्रधान बुद्धिजीवी विंग कृष्णजीत राओ केंडोवाल विशेष रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान खिलाड़ियों को सन्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा व सेहत सेवाओं को उत्तम बनाने के लिए वचनबद्ध है और जल्द ही लोगों को इसमें सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार युवाओं व खिलाड़ियों को बेहतर शिक्षा व खेल सेवाएं प्रदान कर रही है ताकि वह स्वस्थ रहे और नशे से दूर रहें। उन्होंने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है जिसमे विद्यार्थियों को हिस्सा लेना चाहिए इससे शरीर पुष्ट होता है। उन्हें विद्यार्थियों से नेटके माध्यम से शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया और उसके नुकसान से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर स्कूल इंचार्ज प्रिं राजविंदर कौर, सरपंच अशोक दत्त लखनपाल व बालकृष्ण भी उपस्थित थे।
फ़ोटो….
जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में चैंपियनशिप बनने पर जैजों सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों को सन्मानित करते हुए आप नेता कृष्णजीत राओ केंडोवाल।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब संकट में…बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लिए केजरीवाल की सभी दलों और सरकारों से की मदद की अपील

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को देश के सभी राजनीतिक दलों, राज्य सरकारों और खासकर केंद्र सरकार से बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब की मदद करने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर कौशल से रंगदारी नेटवर्क का पता लगाएगी चंडीगढ़ पुलिस

चंडीगढ़। सेक्टर-21 स्थित बिल्डर अंकित सिदाना की कोठी पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस केस में नामजद हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी को पूछताछ के लिए लाने की तैयारी कर रही है।...
article-image
पंजाब

कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व मेयर जगदीश राजा ने थामा आप का दामन

जालंधर :  पंजाब में होने जा रहे नगर निगम चुनाव से पहले जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मेयर और कांग्रेस नेता जगदीश राजा पत्नी अनीता और समर्थकों सहित आम आदमी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने लगाया था ‘वोट चारी’ का आरोप : SIT ने लिया बड़ा एक्शन, पहली गिरफ्तारी

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोप पर कर्नाटक पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. राहुल गांधी ने पांच नवंबर को...
Translate »
error: Content is protected !!