परागपुर में शोभा यात्रा से हुआ राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले का आगाज मनकोटिया बोले… मुख्यमंत्री ने दिया परागपुर को तहसील का दर्जा

by

राकेश शर्मा : धर्मशाला/तलवाड़ा –
प्रथम धरोहर गांव परागपुर में आज भव्य शोभा यात्रा के साथ राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा की अगुआई करते हुए कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा कि पहले परागपुर उपतहसील थी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा परागपुर उपतहसील को तहसील का दर्जा दिया गया जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक समृद्धि के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का पर्व हमारे जीवन में नवीत उमंग और उत्साह का संचार करता है। उन्होंने कहा कि परागपुर में राज्यस्तरीय लोहड़ी उत्सव का आयोजन क्षेत्र वासियों के लिए गौरव का विषय है।


शोभा यात्रा परागपुर बाजार से होती हुई धरोहर गांव के मंदिर तक पहुंची। वहीं लोहड़ी के उपलक्ष्य पर लोगों का मनोरंजन करने विशेष रूप से पहुंचे पहाड़ी गायक राज जैरी ने अपनी प्रस्तुती से खूब धमाल मचाया। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी। इस प्रस्तुतियों में हिमाचली लोक नृत्य और संगीत ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। इनके अलावा बालिका आश्रम गरली के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा, तहसीलदार प्रागपुर चिराग शर्मा, तहसीलदार रक्कड़ अनुजा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के रोहडू में मर्डर : आपसी झगड़े में नेपाली ने उत्तराखंड के कमल को तेजधार हथियार से मार डाला

एएम नाथ। शिमला : शिमला के रोहडू में आपसी झगड़े में नेपाली ने दूसरे को मौत के घाट उतार दिया। तेजदार हथियार से हत्या करने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लक्कड़ बाजार स्कूल में नशीली दवाइयों के दुरुपयोग बारे किया जागरूक : दोस्तों की बुरी संगत को त्यागने व अपने जीवन में किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव में मानसिक परेशानी होने पर अपने अभिभावकों के साथ व अध्यापकों के साथ जानकारी सांझा करने का सुझाव

शिमला, 28 जून – बाल संरक्षण अधिकारी रमा कंवर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत जिला व बाल संरक्षण इकाई शिमला द्वारा नशीली दवाइयों के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

रेस्क्यू ऑपरेशन तीसरा दिन : बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से निकाले 309 लोग, 2074 लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर

धर्मशाला, 17 अगस्त : जिला कांगड़ा के इंदोरा और फतेहपुर उपमंडल में चल रहा राहत एवं बचाव कार्य आज तीसरे दिन भी जारी रहा। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि राहत एवं बचाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक रवि ठाकुर नाराज : अधिकारियों के तबादलों को लेकर सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को लिखा पत्र

शिमला जिला लाहौल-स्पीति में अधिकारियों के तबादलों से नाराज विधायक रवि ठाकुर ने सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल होने सेममल प्रदेश में पूरी तरह...
Translate »
error: Content is protected !!