पराली की गाठों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को लगी भीषण आग,  चालक व सहचालक दोनों सगे भाई  बुरी तरह झुलसे, पीजीआई रेफर

by

ट्रैक्टर-ट्राली को लगी आग के चपेट में आने से कार और बाईक काफी जल गए
गढ़शंकर:  गढ़शंकर शहर में  बंगा रोड से नवांशहर रोड़ को जोड़ती सड़क पर पराली की गाठों से भरी ट्रेक्टर ट्राली को पराली की गाठों का उप्पर से जा रही बिजली की तारों से टकराने पर भीषण आग लगने से चालक व सहचालक दोनों सगे भाई बुरी तरह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली को लगी आग की चपेट में आने से एक कार व बाईक के जलने से काफी नुकसान हुआ है।
प्रदीप सिंह पुत्र सुलखण सिंह निवासी मक्खसूसपुर थाना मेहटीयाना आपने भाई सुखवीर सिंह के साथ ट्रैक्टर ट्राली पर पराली गाठें लादकर कहीं जा रहे थे जब वह लोग गढ़शंकर शहर में बंगा रोड़ से नवांशहर रोड़ की ओर जा रहे थे तो पराली गांठों के बिजली की तारों से टकराने से हुई स्पार्किंग से आग लग गई। ट्रेक्टर ट्राली को आग की तेज लपटें निकलने लगी लेकिन ट्रैक्टर चालक प्रदीप सिंह आसपास के घरों को बचाने के लिए ट्रेक्टर को रोक कर भागने की जगह आग लगी ट्रेक्टर ट्राली को निकाल कर बाहर खुली जगह पर ले गया।
जिसके चलते दोनों भाई बुरी तरह आग की लपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। लोगों ने नगर कौंसिल गढ़शंकर और पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद व फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुँच गई।  फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू डाला। इस दौरान बुरी तरह झुलस चुके भाइयों को लोगों ने उपचार के लिए सिवल अस्पताल गढ़शंकर पहुँचाया गया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सुखबीर सिंह 80 प्रतिशत और प्रदीप सिंह 20 प्रति तक झुलस चुके है। लेकिन दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

ट्रेक्टर ट्राली को लगी आग की चपेट में एक कार पीबी-07-बीके-0537 व बाईक पीबी-24-बी-6457 भी जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गढ़शंकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फोटो  : आग से जले ट्रैक्टर-ट्राली और बाईक तथा गंभीर घायल दोनों भाईयों के इलाज करते डॉक्टर व अन्य कर्मचारी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं से लूट का मामला, बाइक सवार लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम

बठिंडा। बीती 2 अगस्त की रात को मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बठिंडा से हरिद्वार जा रहे आधा दर्जन श्रद्धालुओं को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर लूट लिया। लुटेरे श्रद्धालुओं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीसी-एसपी ने बाजार का निरीक्षण कर हटवाया अतिक्रमण, उठाए प्रभावी कदम : ऊना शहर में सुचारू व्यवस्था जिला प्रशासन की सक्रियता से सुनिश्चित

रोहित जसवाल। ऊना, 1 जनवरी। नववर्ष के पहले दिन से ही जिला प्रशासन ऊना जनभलाई में पूरी सक्रियता और तत्परता से फील्ड में डटा दिखा। उपायुक्त जतिन लाल ने पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम...
article-image
पंजाब

क्यों नहीं हो सकता आम आदमी के लिए कैंसर का मुफ्त उपचार” राजा बडिंग ने पूछा केन्द्री सेहत मंत्री जेपी नड्डा से

चंडीगढ़ : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज संसद में भाजपा सरकार, खास तौर पर स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भारत में कैंसर और...
article-image
पंजाब

7 जुलाई को डिप्टी स्पीकर आवास घेराव में गढ़शंकर के पेंशनर करेंगे बड़ी शमूलियत

गढ़शंकर, 5 जुलाई: पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब इकाई गढ़शंकर की मासिक बैठक गांधी पार्क स्थित पुस्तकालय में वरिष्ठ नेता बाबू परमानंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की जानकारी देते हुए पेंशनर नेता बलवंत...
Translate »
error: Content is protected !!