7 जुलाई को डिप्टी स्पीकर आवास घेराव में गढ़शंकर के पेंशनर करेंगे बड़ी शमूलियत

by
गढ़शंकर, 5 जुलाई: पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब इकाई गढ़शंकर की मासिक बैठक गांधी पार्क स्थित पुस्तकालय में वरिष्ठ नेता बाबू परमानंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की जानकारी देते हुए पेंशनर नेता बलवंत राम ने बताया कि 7 जुलाई को पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर्स सांझा फ्रंट, नवांशहर और गढ़शंकर के नेतृत्व में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के आवास के घेराव में गढ़शंकर के पेंशनरों की बड़ी संख्या में भागीदारी होगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेंशनरों की मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने से उनमें भारी रोष है। आरोप लगाया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों में से कोई भी पूरा नहीं किया गया। संघर्ष और न्यायालय के आदेशों के बावजूद पेंशनरों को उनके जायज हक नहीं मिल रहे हैं।
बैठक में सरकार से 2.59 गुणांक के आधार पर पेंशन संशोधन लागू करने, महंगाई भत्ते की बकाया किस्तों का एकमुश्त नकद भुगतान, मासिक चिकित्सा भत्ता 2,000 रुपये करने तथा पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल करने की मांग की गई। बैठक में रतन सिंह, मुख्तियार चंद, सरूप राम, सतपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, महिंगा राम, गुरमीत राम, रणजीत सिंह, रघुवीर कुमार और सोहन लाल उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने एस डी कॉलेज के छात्रों को नई कम्प्यूटर लैब समर्पित की

चंडीगढ़, 3 अप्रैल: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रयासों को जारी रखते हुए आज सेक्टर 32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कालेज में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

96 सेकंड: तीसरी कक्षा के बच्चे ने पहली कक्षा की छात्रा को पीटा, ईंट से चेहरे पर किए कई वार : 40 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; प्रिंसिपल और क्लास टीचर पर FIR दर्ज

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला स्थित सेक्टर-20 के शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा पर तीसरी कक्षा के बच्चे द्वारा किए गए बेरहमी से हमले के मामले में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जबरन खींच कर ले गई प्रशांत किशोर को पुलिस – थप्पड़ जड़ा, धरनास्थल पर हुई झड़प

बिहार : 70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर को आखिरकार पुलिस ने धरने...
Translate »
error: Content is protected !!