पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में तकरार : दिल्ली गुजरात में डील के करीब

by

नई दिल्ली :  लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में समझौते की कोशिशों में जुटे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अब डील के करीब हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों ही पार्टीयों पंजाब में खुद को मजबूत मान रही हैं।  यहां पहले और दूसरे नबंर पर यही दो दल हैं, जबकि जिस भाजपा के मुकाबले गठबंधन की बात है। वह वहां पर चौथे नंबर की पार्टी है। ऐसे में दोनों दलों में इस बात को लेकर सहमति बन गई है कि पंजाब में गठबंधन किया जाए और दोनों दल सभी 13 सीटों पर लड़ें। इसके पीछे रणनीति यह है कि किसी के भी हिस्से को सीट आएगी तो वह इंडिया के खाते में होगी। इसके अलावा दिल्ली और गुजरात में एक सप्ताह के अंदर ही समझौता हो सकता है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि तीन कांग्रेस के लिए छोड़ी जा सकती हैं। वहीं गुजरात में आम आदमी पार्टी उम्मीद कर रही है कि उसे 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस मौका दे सकती है। कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने कहा कि हम जल्दी ही दिल्ली और गुजरात के समझौते का ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा, ‘पंजाब में सीट शेयरिंग एक जटिल मुद्दा बन गया है। हम इसे छोड़ रहे हैं।’  पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से 7 पर कांग्रेस काबिज है, जबकि एक आम आदमी पार्टी के पास है। कांग्रेस अपनी दावेदारी 2019 के मुकाबले कम नहीं करना चाहती। वहीं 2022 के आम चुनाव और जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव में जीत का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी ज्यादा सीटें मांग रही है।

वहीं कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि यदि हम पंजाब में आम आदमी पार्टी को ज्यादा सीटें देते हैं तो फिर नेताओं और काडर को संभालना मुश्किल होगा। स्टेट यूनिट मानती है कि हमें अलग ही लड़ना चाहिए ताकि विधानसभा चुनाव के लिए भी हम मजबूत दावेदारी कर सकें। हालांकि अब भी पंजाब में आप और कांग्रेस की एकजुटता की एक संभावना बची है। दोनों दलों की अकाली दल पर नजर है कि वह एनडीए के साथ जाता है या नहीं। यदि उसने भाजपा को साथ लिया तो कुछ शहरी सीटों पर दोनों मिलकर मजबूत होगें। ऐसी स्थिति में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी किसी समझौते पर विचार भी कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल सीट शेयररिंग के मसले को ठंडे बस्ते में डालने पर सहमति बनी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव : एक पत्नी सरपंच, दूसरी पंच : 21 साल की काजल धाकड़ युवा सरपंच : अमेरिका रिटर्न बनीं सरपंच

मध्य प्रदेश के पंचायत चुनावों में महिलाओं ने किया कमाल 21 साल की युवती से लेकर पैडवुमन माया विश्वकर्मा भी सरपंच चुनी मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के पंचायत चुनावों में कुछ नतीजे चौंकाने...
article-image
पंजाब

42 बोतल शराब सहित ग्रिफतार : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 42 बोतल शराब तहत पकड़ कर किया मामला दर्ज

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने रावलपिंडी रोड़, गढ़शंकर से एक व्यक्ति को 42 बोतल शराब सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया गया। एएसआई सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी रावलपिंडी रोड़ पर पुल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 युवकों की माैत : शिमला हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार -पंचकूला में बड़ा हादसा

पंचकूला :  हरियाणा के पंचकूला जिले में हुए हादसे में चार युवकों की मौत हुई है। शिमला हाईवे पर बिटना गांव के पास कार ने ट्रक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

25 करोड़ ऐंठने वाले पति,पत्नि ग्रिफ्तार : चौथी पास पति व सातवीं पास पत्नी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान पर पहले से सेंट्रल बैंक, सिंडीकेट बैंक, ओरिएंटल बैंक आदि बैंकों से 25 करोड़ से ज्यादा का लोन ले रखा

नई दिल्ली : भजनपुरा में एक ही मकान को सात बार गिरवी रखकर कई बैंकों से 25 करोड़ ऐंठने वाले दंपती को जलगांव, महाराष्ट्र से दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!