पराली से लदी ट्रेक्टर ट्राली को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने लगाई आग , पराली जलकर राख, ट्राली के टायर भी जले, मामला दर्ज

by

गढ़शंकर।  गांव पंडोरी बीत में साईं बाबा के मंदिर के निकट पराली से लदी ट्रेक्टर ट्राली को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा आग लगाने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दलिया गया।  आग लगने से पराली जलकर राख हो गई व ट्रॉली के टायर भी जल गए।
बृज मोहन पुत्र किशन चंद निवासी गोंदपुर जय चंद, थाना टाहलीवाल, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश ने पुलिस को बयान दिया कि 24 मई को रात 9:30 PM के  करीव ट्रैक्टर-ट्रॉली नंबर PB-07-CD-4524 पराली लदी हुई थी।  जिसे जिला एस.बी.एस. नगर से लोड करके साबुन फैक्ट्री गोंदपुर, राज्य हिमाचल प्रदेश में लेकर जा रहा था। जब मैं साईं बाबा के मंदिर, गांव पंडोरी बीत, थाना गढ़शंकर पहुँचा, तब एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया और मेरी पराली वाली ट्रॉली को आग लगाकर भाग गया। इसके बारे में मुझे सामने से आ रहे एक व्यक्ति ने बताया कि तेरी ट्रॉली में पड़ी पराली को किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से आग लगा दी है। फिर मैं ट्रैक्टर से उतरकर देखा तो मेरी ट्रॉली में पड़ी पराली को आग लगी हुई थी, जिसे मैंने फायर ब्रिगेड तथा लोगों की मदद से बुझाया। मेरी ट्रॉली में पड़ी पराली जल गई तथा मेरी ट्रॉली भी आग की चपेट में आने से पराली जल कर राख हो गई और ट्रॉली के टायर भी जल गए।
पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि बृज मोहन के बयानों पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ बीएनएस की धारा 324(4) , 326 सी तहत मामला दर्ज कर आग की घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर शीध्र उन्हें ग्रिफ्तार कर लिया जायेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर शंभू बॉर्डर पर होगी महापंचायत, सरवन सिंह पंढेर ने की ये अपील

पिछले साल 13 फरवरी से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को एक साल पूरा होने वाला है. ऐसे में एक साल पूरा होने पर किसानों की ओर से 13 फरवरी को...
article-image
पंजाब

5 बूथ अति संवेदनशील और 14 संवेदनशील : ब्लाक गढ़शंकर में पंचयतों के चुनाव के लिए 112 चुनावी पार्टिया रवाना

गढ़शंकर : ब्लाक गढ़शंकर के 145 पंचायतों में से 112 गांवों के पंचायतों के चुनाव के लिए कल मतदान होगा , जिसके लिए एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह ने चुनावी प्रक्रिया के लिए 112 पार्टी...
article-image
पंजाब

जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने की दी आज्ञा जिला मजिस्ट्रेट ने , जिले में कोविड-19 से बचाव संबंधी पाबंदियों को 25 फरवरी तक बढ़ाया

75 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं जिले के सभी होटल, बार, रेस्टोरेंट, माल शापिंग कांप्लेक्स, सिनेमा हाल, जिम व फिटनेस केंद्र होशियारपुर, 15 फरवरी: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने पंजाब...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों को पढाई के साथ साथ खेलों में भी ध्यान देना चाहिए : डॉ. महिंदर अंगार

दूसरी कक्षा में नक्श राणा , तीसरी में निहारिका और चतुर्थ में रघुवीर रहे प्रथम गढ़शंकर। सरकारी एलीमेंट्री स्कूल मजारी में विभिन्न कक्षाओं के नतीजे घोषित करने दौरान अजोजित समागम में डॉक्टर महिंदर अंगार...
Translate »
error: Content is protected !!