विद्यार्थियों को पढाई के साथ साथ खेलों में भी ध्यान देना चाहिए : डॉ. महिंदर अंगार

by

दूसरी कक्षा में नक्श राणा , तीसरी में निहारिका और चतुर्थ में रघुवीर रहे प्रथम
गढ़शंकर। सरकारी एलीमेंट्री स्कूल मजारी में विभिन्न कक्षाओं के नतीजे घोषित करने दौरान अजोजित समागम में डॉक्टर महिंदर अंगार बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उक्त समागम में बिभिन्न कक्षाओ में अग्रणी रहे विधार्थीयों की सम्मनित किया गया। इस दौरान सकूल की मुख्याधिपिका मनदीप बाला ने नतीजे घोषित किए और अग्रणी रहे विद्यार्थियों को वधाई दी और आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। मुख्यातिथि डा. महिंदर अंगार ने सभी पास हुए व अग्रणी रहे विधार्थीयों को वधाई देते हुए सभी को पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देकर कड़ी मिहनत कर ऊँचे पदों पर पहुंच कर आपने माता पिता का और गांव व इलाके का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ने कहा के पढाई के साथ साथ बच्चों को खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए ताकि बौद्धिक विकास के साथ साथ शरीरक विकास भी हो सके।
बिभिन्न कक्षाओं के निकाले नतीज़ों में कक्षा दूसरी के नतीजो में नक्श राणा, रही व पारी नंगलां ने क्रमश पहला ,दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीसरी में निहारिका, मोहाना व राधा ने क्रमश पहला, दूसरा व तीसरा तथा कक्षा चतुर्थ में रघबीर राणा, कोमल व रोहित ने क्रमश पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस समय अध्यापिका वीरपाल कौर, पूजा राणी के इलावा पांच फुमन सिंह राणा, सर्वेश राणा मोंटी व विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज्य स्तरीय वुशू (लड़के लडकियो‌ जूनियर,सीनियर) चैंपियनशिप 30,31मई और 1 जून 2025 को करवाई जा रही – राजीव वालिया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा :  जिला वुशू ऐसोसिएशन आफ कपूरथला की ओर से तीन दिवसीय राज्य वुशू चैंपियनशिप (लड़के-लड़कियों जूनियर, सीनियर) का आयोजन 30,31 मई और 1 जून 2025 को श्री सनातन धर्म सभा कपूरथला में...
article-image
पंजाब

तहसील कांप्लेक्स गढ़शंकर में काम करने वाले लोगों ने मुख्य मंत्री बाढ़ रिलीफ फंड में दान दिया

गढ़शंकर व,15 सितंबर : पंजाब में गत दिनों से बाढ़ द्वारा की गई  तबाही को देखते तहसील कांप्लेक्स गढ़शंकर में काम करने वाले सभी लोगों ने मुख्य मंत्री बाढ़ रिलीफ फंड में 5100 रुपए ...
article-image
पंजाब

मवेशियों के बाड़ें से 16 भैंसें चोरी : चार लोग नामजद

गढ़शंकर -31 अगस्त: पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत गांव बीरमपुर में एक मवेशियों के बाड़ें से 16 भैंसें चोरी करने के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ चोरी व विभिन्न भराओं तहत...
Translate »
error: Content is protected !!