27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्तौल समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

by

अमृतसर। काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने सीमा पार से संचालित नशा और अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 27 किलो हेरोइन, विदेशी .30 बोर PX5 पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दुबई में बैठे एक संचालक और सीमा पार के तस्करों के संपर्क में थे तथा उनके निर्देश पर नशीले पदार्थों की आगे सप्लाई कर रहे थे।

इस संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब मॉड्यूल से जुड़े आगे और पीछे के संपर्कों की जांच कर रही है तथा नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

पंजाब पुलिस के अनुसार, सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीनियर सिटीजंस को कोई समस्या नहीं पेश आने दी जाएगी: सांसद तिवारी

मोहाली: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि बुजुर्ग हमारे समाज का धन हैं और उन्हें किसी तरह की समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी। तिवारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पॉलिटिकल पावर का गलत इस्तेमाल करके कोई FIR दर्ज की गई …FIR का जवाब देने के लिए इसकी कॉपी का इंतजार कर रहे : संदीप पाठक

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के पूर्व संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने पंजाब में अपने ऊपर दो एफआईआर दर्ज होने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है। ‘आप’ से किनारा...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर हुसनदीप और पवित्र को कैलिफोर्निया से लाया जाएगा भारत, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस;

बटाला। विदेश में बैठे गैंगस्टर हुसनदीप सिंह और पवित्र सिंह के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। दोनों आरोपित कैलिफोर्निया पुलिस की हिरासत में हैं और अब इन्हें भारत लाकर...
article-image
पंजाब

जिसकी सरकार, उसी का MLA बनाना : मोदी जी की रगों में सिंदूर दौड़ने का पता नहीं – लेकिन संजीव अरोड़ा की रगों में लुधियाना दौड़ता : अरविंद केजरीवाल

लुधियाना  :  लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर 19 जून को होने वाले उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी  के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले आम आदमी पार्टी ...
Translate »
error: Content is protected !!