चुराह के भराड़ा में कुदरत का कहर : ओलावृष्टि से 1000 किसानों की मटर की फसल तबाह, लाखों का नुकसान

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत भराड़ा में सोमवार देर रात हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पंचायत के गांव भराड़ा, चुटेरा, मंगलोवा और किहा व आदि क्षेत्रों में मटर की खड़ी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। स्थानीय किसानों के अनुसार देर रात करीब 3 बजे अचानक मौसम बिगड़ा और तेज बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। लगभग आधे घंटे तक हुई ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी मटर की फसल को तहस-नहस कर दिया। किसानों का कहना है कि इस आपदा से लगभग 80 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई है।
किसानों ने बताया कि उन्होंने जुलाई माह में कर्ज लेकर 200 से 250 रुपये प्रति किलो की दर से मटर का बीज खरीदा था। कड़ी मेहनत के बाद फसल में फूल आना शुरू ही हुआ था और अक्टूबर माह में फसल मंडियों में जाने के लिए तैयार होनी थी। लेकिन अब खेतों में सिर्फ टूटी हुई टहनियां और सड़े हुए फूल ही बचे हैं।
ग्राम पंचायत भराड़ा चुराह घाटी में मटर उत्पादन का मुख्य केंद्र मानी जाती है। यहां करीब 800 से 1000 किसान परिवार प्रत्यक्ष रूप से मटर की खेती पर निर्भर हैं। मटर की फसल ही इनकी साल भर की रोजी-रोटी का मुख्य साधन है। फसल बर्बाद होने से अब किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ित किसान खेर सिंह, ओम प्रकाश, हरीश कुमार, पूरन चंद, बेली राम, रवि कुमार, रमेश कुमार और राजकुमार ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन करवाया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों को अच्छा इंसान बनाने में स्कूल और माता-पिता की भूमिका अहम – गोकुल बुटेल

मुख्यमंत्री के प्रधान आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल ने प्रेसीडेंसी स्कूल के वार्षिक समारोह में की शिरकत एएम नाथ। शिमला : शिमला के प्रेसीडेंसी स्कूल, हरिदेवी, घनाहट्टी में आज 11वां वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में एनसीसी भर्ती और चुनावी साक्षरता क्लब की पहल

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। साथ ही, द्वितीय और तृतीय वर्ष के मौजूदा कैडेटों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलठा गांव के रविन्द्र ने फूलों की खेती कर चुनी स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता की राह : हिमाचल पुष्प क्रांति योजना व एकीकृत बागवानी विकास मिशन बने सहायक

एएम नाथ। गोहर  : खेतीबाड़ी में रूचि तथा पारम्परिक खेती से हटकर कार्य करने की पहल ने गोहर क्षेत्र के रविंद्र को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई। फूलों की खेती से हर व र्ष लाखों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को चिट्टा-मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य, डीसी ने शिक्षण संस्थानों की भूमिका को बताया अहम

एएम नाथ/ रोहित जसवाल ।  ऊना, 09 दिसम्बर. हिमाचल सरकार की एंटी-चिट्टा मुहिम को और गति देने तथा ऊना जिले को चिट्टा-मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को डीआरडीए...
Translate »
error: Content is protected !!