टांडा अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदी युवती, मौत : जहर से बची जिंदगी, अस्पताल की खिड़की से छलांग लगा दी

by

एक दिन पहले जहरीला पदार्थ खाने पर हुई थी भर्ती, सुबह वार्ड शिफ्टिंग के दौरान उठाया खौफनाक कदम

एएम नाथ। कांगड़ा :  डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। भवारना थाना के अंतर्गत धीरा पुलिस चौकी क्षेत्र की रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने अस्पताल की चौथी मंजिल की खिड़की से छलांग लगाकर जान दे दी। हैरानी की बात यह है कि युवती को एक दिन पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने के बाद गंभीर हालत में टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने रातभर उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार कर लिया था, लेकिन सुबह उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
टांडा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती को सोमवार शाम जहरीला पदार्थ खाने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया और रातभर चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया गया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने लगा था।
मंगलवार सुबह करीब पांच बजे युवती की स्थिति स्थिर होने पर उसे आईसीयू से मेडिसिन विभाग के जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक स्टाफ और परिजनों की नजरों से बचकर भाग गई। इसके बाद उसने अस्पताल की चौथी मंजिल की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस युवती के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में परिजनों और अस्पताल स्टाफ से भी जानकारी ली जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

धर्मशाला, 29 नवंबर। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने धर्मशाला में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए उचित प्रबंधों और व्यवस्थाओं को लेकर आज बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला प्रशासन और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाताओं पर पूरा भरोसा मेरे पक्ष में मतदान कर प्रधान बना सेवा करने का मौका देगे: पूजा पंचायत बीटन के प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में पूजा रानी

हरोली (ऊना) : हिमाचल प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनावों के चलते गांव पंचायत बीटन के प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में पूजा रानी उतर चुकी है और चुनाव प्रचार के लिए दिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश राज्य आईटीआई की तकनीकी कर्मचारी संघ आईटीआई सुंदरनगर (निशक्त व्यक्तियों) की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

सुंदरनगर, 19 जनवरी :  हिमाचल प्रदेश राज्य आईटीआई की तकनीकी कर्मचारी संघ आईटीआई सुंदरनगर (निशक्त व्यक्तियों ) इकाई की बैठक आयोजित की गई। इसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी गठित करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत “Canvas of The Hills” कला महोत्सव का आयोजन

एएम नाथ। शिमला : अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत कला एवं संस्कृति को समर्पित विशेष आयोजन “Canvas of The Hills” का आयोजन ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला में किया गया। इस अनूठे कला महोत्सव में...
Translate »
error: Content is protected !!