परिवहन निगम की बसों में किराए में छूट के लिए हिम बस कार्ड आवश्यक

by

भविष्य में हिम बस कार्ड के बिना नहीं मिलेगी निगम की बसों में छूट

अब तक चंबा में बनाए जा चुके हैं लगभग 2000 हिम बस कार्ड : डीएम शुगल कुमार

एएम नाथ। चम्बा : निकट भविष्य में एचआरटीसी की बसों में हिम बस कार्ड के बिना किराये में छूट और निःशुल्क यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी। एचआरटीसी प्रबंधन ने यात्रियों के लिए हिम बस कार्ड अनिवार्य कर दिया है। जिला चंबा में अब तक करीब 2000 लोगों के हिम बस कार्ड बनाए जा चुके हैं। यह जानकारी देते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा के उप मंडलीय प्रबंधक शुगल कुमार ने बताया कि बिना हिम बस कार्ड के निकट भविष्य में सरकारी बसों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं मिलेगी और यात्रियों को पूरा किराया देना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं को मिलने वाली 50 प्रतिशत किराया छूट, दिव्यांगजनों, गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों, पुलिस, प्रेस कर्मियों और छात्रों को दी जाने वाली रियायत केवल हिम बस कार्ड दिखाने पर ही मिलेगी। बस यात्रा के दौरान कार्ड न होने पर लाभार्थियों को सामान्य यात्रियों की तरह पूरा किराया चुकाना पड़ेगा। हिम बस कार्ड की कीमत 236 रुपये रखी गई है। निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए आनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कार्ड बनाने की व्यवस्था की है। मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से एचआरटीसी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है, जबकि लोक मित्र केंद्रों से भी कार्ड बनवाया जा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड और एक फोटो अनिवार्य है।

————————–
ऐसे बना सकते हैं कार्ड

हिम बस कार्ड मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप या लोक मित्र केंद्र में बनाए जा सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट buspassonline.hrtchp.com पर जाकर आवश्यक जानकारी व दस्तावेजों को अपलोड करने की प्रक्रिया को पूरा करते हुए हिम बस कार्ड बनाया जा सकता है। प्रक्रिया को पूर्ण करने के दौरान भुगतान करने के पश्चात जो रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा, उस का फोटो या इसे नोट कर अपने नजदीकी एचआरटीसी बस स्टैंड के काउंटर पर दिखाकर एचआरटीसी हिम बस कॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्राइम की लव स्टोरी : गैंगस्टर दूल्हे और लेडी डॉन 250 से ज्यादा पुलिस ऑफिसर्स की देखरेख में की शादी

नई दिल्ली : गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को कोर्ट से झटका लगा है। गैंगस्टर काला जठेड़ी बुधवार को गृह प्रवेश नहीं कर पाएगा। बुधवार को गृह प्रवेश के लिए कोर्ट ने पैरोल दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरक्षण रोस्टर रोकने पर राज्य चुनाव आयोग ने उपायुक्तों को दी कार्रवाई की चेतावनी

एएम नाथ । राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को नगर निकाय चुनावों के लिए 15 जुलाई तक आरक्षण रोस्टर तय करने के निर्देश दिए हैं। पहले समय सीमा 11 जुलाई निर्धारित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

24938 युवा प्राप्त कर चुके है कौशल विकास भत्ता : कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी संस्थानों का नियमित करें निरीक्षण- अपूर्व देवगन

चंबा, 2 सितंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि रोजगार विभाग के अधिकारी कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किए गए निजी संस्थानों का नियमित रूप से निरीक्षण करें । यह निर्देश आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अगस्त में शुरू होगा मानसून सत्र : इतिहास में पहली बार पति-पत्नी बैठेंगे सदन में, पहली बार कोई भी निर्दलीय विधायक नहीं – कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त के अंतिम सप्ताह में होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से इस सत्र का प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेजा है। ...
Translate »
error: Content is protected !!