सामाजिक सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जनकल्याणकारी नीतियां अपनाई : कुलदीप सिंह पठानिया

by

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित संपर्क सड़कों को चरणबद्ध तरीके से लोक निर्माण विभाग के तहत लाया जाएगा

कुलदीप सिंह पठानिया ने किया समलेटा-खड्डी संपर्क सड़क का भूमि पूजन

लगभग 90 लाख रुपये की राशि होगी व्यय

एएम नाथ। चंबा,( बनीखेत) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित संपर्क सड़कों को चरणबद्ध तरीके से लोक निर्माण विभाग के तहत लाया जाएगा।
वह आज ग्राम पंचायत बैली के अंतर्गत लगभग 90 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले संपर्क मार्ग समलेटा–खड्डी के भूमि पूजन के पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान प्राकृतिक आपदाओं के कारण ग्रामीण संपर्क एवं एंबुलेंस सड़कों को हुई क्षति को ध्यान में रखते हुए इनके रखरखाव तथा गुणवत्ता में और अधिक सुधार के उद्देश्य से इन संपर्क मार्गों को चरणबद्ध तरीके से लोक निर्माण विभाग के तहत लाया जाएगा ताकि लोगों को ऑल वेदर कनेक्टिविटी भी उपलब्ध हो सके।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जन-अपेक्षाओं के अनुरूप विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का उल्लेख करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकहित में राज्य सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आपदा राहत मैन्युअल में आवश्यक बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी नीतियां अपनाई हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा लिए गए अभूतपूर्व निर्णयों का ही परिणाम है कि हिमाचल प्रदेश आज देशभर में शिक्षा के स्तर पर पांचवें स्थान पर है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि 6000 से अधिक निराश्रित बच्चों के अभिभावक के रूप में राज्य सरकार उनकी शिक्षा, संरक्षण एवं समग्र विकास की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चूंकि हिमाचल प्रदेश के विकास में समय-समय पर सत्ता में रही सभी सरकारों का योगदान रहा है। प्रदेश में प्रत्येक पाँच वर्ष के अंतराल में सत्ता का परिवर्तन हुआ है। इसके बावजूद यदि राज्य के गठन के बाद अब तक हुए विकासात्मक कार्यों का समग्र आकलन किया जाए तो यह स्पष्ट है कि प्रदेश की विकास यात्रा को दिशा देने में कांग्रेस सरकारों की भूमिका सदैव उल्लेखनीय रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय पंचायत की ओर से रखे मांग पत्र को पूरा करने का आश्वासन देते हुए किहार संपर्क मार्ग के उन्नयन तथा रखरखाव कार्य को जल्द शुरू करने का भी भरोसा दिया। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज गांव भोटन और रखेड गांव को संपर्क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भी निर्माण कार्यों को शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।
सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, मुख्य वन अरण्यपाल राकेश कुमार, उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) अनिल भारद्वाज, पुलिस उपाधीक्षक मयंक शर्मा, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी,स्थानीय पंचायत प्रधान कैप्टन जैसी राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के समापन समारोह में गोकुल बुटेल होंगे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। मंडी, 27 मार्च।  मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल मंडी जिला के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार गोकुल बुटेल 28 मार्च,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली उपमंडल में चल रहे बहाली एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता DC तोरूल एस रवीश ने की

एएम नाथ।  मनाली  : उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने मनाली उपमंडल में चल रहे बहाली एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।  उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सक्रियता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री रेणुका जी झील पर प्रतिदिन आरती की पहल सराहनीयः राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। सिरमौर  : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सिरमौर जिला के रेणुका जी में अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने पवित्र श्री रेणुका...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

DC व SSP की मौजूदगी में चब्बेवाल में फ्लैग मार्च :  कुल 159432 वोटर, 83704 पुरुष, 75724 महिलाएं और 4 ट्रांसजैंडर वोटर- 20 नवंबर को मतदान वाले दिन जिले में रहेगी छुट्टी

होशियारपुर, 18 नवंबरः डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 044 चब्बेवाल के उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओऱ से जरुरी तैयारियां व प्रबंध मुकम्मल किए जा...
Translate »
error: Content is protected !!