परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर लगाया प्रतिबंध : ज़िले के 14 परीक्षा केंद्रों में होगी सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की अनुपूरक परीक्षा

by

ज़िला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर लगाया प्रतिबंध
होशियारपुर, 5 मार्च: जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), नई दिल्ली द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की अनुपूरक परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक जिला होशियारपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही हैं। यह परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी।
उन्होंने बताया कि जिले में इन परीक्षाओं के लिए आर्मी पब्लिक स्कूल ऊंची बस्सी (दसूहा), दशमेश पब्लिक स्कूल चक्क अल्ला बख्श (मुकेरियां), श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल पंडोरी खजूर (होशियारपुर), दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों (माहिलपुर), सिल्वर ओक इंटरनेशनल स्कूल शाहबाजपुर (टांडा मियानी रोड), कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल हाजीपुर रोड (दसूहा), वशिष्ठ भारती इंटरनेशनल स्कूल दातारपुर (मुकेरियां), ग्लोबल पब्लिक स्कूल रंगा (मुकेरियां), जेम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल पुरहीरां (होशियारपुर), एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर (गढ़शंकर), पर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल बल्लोवाल (हाजीपुर-मुकेरियां), दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल चंडीगढ़ रोड (चब्बेवाल), एस.डी. सिटी पब्लिक स्कूल आदमवाल तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गज्ज ब्लॉक भुंगा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि आम तौर पर परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के परिजन और अन्य लोग परीक्षा केंद्रों के आसपास एकत्र हो जाते हैं, जिससे परीक्षा के सुचारू संचालन में बाधा उत्पन्न होने के साथ-साथ ट्रैफिक संबंधी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले के सभी उक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि यह आदेश 5 मार्च 2026 से 4 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा।
जिला मजिस्ट्रेट ने एसएसपी होशियारपुर को निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक पुलिस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाई जा सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को 61–24 से हराया : हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 63–18 से किया पराजित

69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया बीबीएन, 20 जनवरी (तारा) : 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के...
article-image
पंजाब

श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस गुरुद्वारा मंजी साहिब में मनाया

नवांशहर। स्थानीय बंगा रोड पर स्थित श्री गुरुद्वारा मंजी साहिब में गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी पर्व मनाया गया। भारी संख्या में संगत ने नतमस्तक होकर गुरु जी की महिमा का गुणगान श्रवण...
article-image
पंजाब

उपमंडल स्तरीय कमेटी की बैठक में वृक्ष संरक्षण से जुड़े 28 मामलों पर हुई चर्चा

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : नॉन-फॉरेस्ट गवर्नमेंट एवं सार्वजनिक भूमि पर वृक्षों के संरक्षण हेतु नीति’ के अंतर्गत उपमंडल स्तरीय कमेटी, होशियारपुर की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता कमेटी के चेयरमैन-कम-एसडीएम...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में उठाया सुखना झील का मुद्दा : झील को उसकी मूल स्थिति में बहाल करने की मांग

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 20 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में चंडीगढ़ की असली विरासत मानी जाने वाली सुखना झील की बहाली का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया है। उन्होंने लोकसभा में नियम...
Translate »
error: Content is protected !!