पर्यटन की दृष्टि से बागा-सराहन क्षेत्र को किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। शिमला : मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कुल्लू जिला के आनी और बंजार क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला के बागा-सराहन क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की यह पहल स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्रदान करने में सहायक साबित होगी।
एपीएमसी कुल्लू के अध्यक्ष राम सिंह और निरमंड व आनी क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों के प्रधान भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ जंग में आगे आएं युवा, चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाना सबकी जिम्मेदारी : नरेश ठाकुर

चकमोह स्कूल के एनएसएस शिविर में राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक ने किया जागरूक; नशे के कारोबार की सूचना 112 और ‘ड्रग फ्री हिमाचल’ ऐप पर देने की अपील एएम नाथ। बिझड़ी, 23...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भ्रष्टाचार के माध्यम से अर्जित की गई संपत्तियों को जब्त करके गरीबों में बांटा जाएगा : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला, 6 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार जिला परिषद कर्मचारियों की सभी मांगों और समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी तथा उनका उचित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवती ने वरिष्ठ अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया

सोलन : युवती ने जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इसकी लिखित शिकायत भी दी है। महकमे ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह विधानसभा के दूरस्थ मतदान केंद्र ज्यूरी में आयोजित हुआ मतदान जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी शशी पाल शर्मा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा : एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी चुराह शशी पाल शर्मा की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर मिशन 414...
Translate »
error: Content is protected !!